विज्ञापन
This Article is From May 26, 2025

COVID-19 Cases: MP में बढ़ा कोरोना का खतरा, इंदौर में मिले दो नए मरीज

Coronavirus update: इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं, जिनमें से एक सात वर्षीय बच्ची है और दूसरी 47 वर्षीय महिला है. दोनों की जांच इंदौर में हुई थी और उनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजे गए हैं. इसके अलावा दो अन्य मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है और पैनिक जैसी स्थिति नहीं है.

COVID-19 Cases: MP में बढ़ा कोरोना का खतरा, इंदौर में मिले दो नए मरीज

Covid in MP: देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. इस बीच अब मध्य प्रदेश में भी इस भयानक महामारी ने दस्तक दे दी है. यहां इंदौर में कोरोना से संक्रमित दो मरीज मिले हैं. 

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. हालांकि दोनों ही इंदौर के रहवासी नहीं है. लेकिन दोनों की जांच इंदौर में हुई थी. JN 1 वेरिएंट की आशंका के चलते जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया था. 

सूरत की सात वर्षीय बच्ची और उज्जैन की 47 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दोनों ने निजी प्रयोगशालाओं में कोरोना की जांच करवाई थी. बता दें कि महिला अन्य बीमारियों के इलाज के लिए उज्जैन के अस्पताल पहुंची थी, जहां से सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजा गया था. जांच में उनको पॉजिटिव पाया गया. इसी तरह बच्ची को अन्य बीमारियों के इलाज के लिए इंदौर लाया गया था. डॉक्टरों ने एहतियातन उनकी कोविड जांच कराई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई. 

उज्जैन की महिला को उज्जैन के ही अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. जबकि बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है. दोनों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भोपाल भेजा गया है.इसके अलावा दो अन्य मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है. मरीज केरल से लौटे थे जिसके बाद पॉजिटिव पाए गए. 

‘पैनिक जैसी स्थिति नहीं है' 

इस साल जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के पांच मरीज मिले हैं. जिनमें से एक महिला की कोरोना और किडनी के इलाज के दौरान मौत हुई थी. जबकि पिछले 2 दिनों में चार मरीज सामने आ चुके हैं. सीएमएचओ डॉ भूरसिंह सेतिया के अनुसार, पैनिक जैसी स्थिति नहीं है, अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था है.

ये भी पढ़ें-Jai-Veeru Fleed Away: सीएम की रैली में जेब काटते पकड़े गए थे जय और वीरू, पुलिस थाने से अब चकमा देकर हुए फरार

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com