विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2023

फुफेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, बाद में मंगेतर को बताकर तुड़वाई शादी

ग्वालियर जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. शहर के थाना सिरोल इलाके में एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र 17 साल है.

फुफेरे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, बाद में मंगेतर को बताकर तुड़वाई शादी

ग्वालियर जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है. शहर के थाना सिरोल इलाके में एक युवक ने अपनी फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र सिर्फ 17 साल है. मामले में आरोपी ने पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिर पीड़िता के मंगेतर को सारी बात बता दी जिससे उसका रिश्ता भी टूट गया. आइए आपको पूरे मामले की जानकारी देते हैं.

फुफेरी बहन के साथ दुष्कर्म 

मामले में पीड़िता का आरोप है कि युवक ने बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं बल्कि जब उसकी शादी पक्की हो गई तो उसके मंगेतर को भी यह बात बता दी जिससे उसकी सगाई टूट गई. इस घटना की शिकायत पीड़ित युवती ने सिरोल थाना पहुंचकर की. पुलिस के मुताबिक, युवती अभी नाबालिग (17) है. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी बालिग है और वह बीते छह साल से अपने मामा के घर रह रहा है.

युवती पर बनाया शादी का दबाव 

बीते मार्च में आरोपी युवक ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद आरोपी ने युवती पर शादी के लिए भी दवाब बनाया. इस बीच युवती का रिश्ता कहीं और तय हो गया तो आरोपी ने कॉल करके पीड़िता के मंगेतर को सारी बात बता दी. इससे नाराज होकर ससुराल वालों ने सगाई तोड़ दी. जिसके बाद पीड़िता ने सिरोल थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई. 

इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो और बलात्कार का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. वहीं आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़े: Jan Ashirwad Yatra में BJP ने झोंकी पूरी ताकत... देश के दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com