BJP की नेता को कांग्रेस में कुर्सी, मालती तिवारी ने बढ़ाया सियासी कन्फ्यूजन, आदेश के बाद पार्टी की फजीहत; जानें मामला

MP Congress Appoints BJP Leader: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भाजपा जिला मंत्री मालती तिवारी को कांग्रेस ने महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव बना दिया. सूची सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया. खुद मालती तिवारी ने वीडियो जारी कर कांग्रेस के फैसले पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Congress Appoints BJP Leader Malti Tiwari: भाजपा जिला मंत्री मालती तिवारी को कांग्रेस में दिया पद.

Congress Appoints BJP Leader Malti Tiwari: मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक फैसले ने प्रदेश के डिंडोरी जिले की राजनीति में भूचाल ला दिया है. साथ ही खुद पार्टी की भी जमकर फजीहत हो रही है. सोशल मीडिया पर मामला वायरल होने के बाद अब इस पर सफाई दी जा रही है. 

दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डिंडोरी से भाजपा नेत्री मालती तिवारी को कांग्रेस पार्टी में प्रदेश स्तर का पदाधिकारी बना दिया. 17 जनवरी को कांग्रेस द्वारा महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जारी सूची में मालती तिवारी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया. सूची जारी होते ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ही खेमों में खलबली मच गई. हालांकि, जानकारी लगते ही मालती तिवारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को भाजपा की सक्रिय सदस्य और जिला मंत्री बताते हुए कांग्रेस की सूची पर सवाल खड़े कर दिए. 

दो साल पहले मालती ने छोड़ी थी कांग्रेस   

बता दें कि वर्तमान में भाजपा की जिला मंत्री मालती तिवारी पहले कांग्रेस की ओर से अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष रह चुकी हैं, करीब दो साल पहले वे कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं. माना जा रहा है कि इसी कारण यह गफलत हुई है.   

'तो नेतागिरी धरी रह जाएगी', RD प्रजापति को लेकर बोली कांग्रेस, विवादित बयान पर भाजपा ने भी साधा निशाना

भाजपा ने बोला हमला 

इस पूरे मामले पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने NDTV से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र जारी करने से पहले उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया, जिसके चलते यह चूक हुई है. वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे संगठन की अव्यवस्था का उदाहरण बताया. 

Advertisement

Topics mentioned in this article