विज्ञापन

CM मोहन यादव पहुंचे भोजशाला, मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की; ट्विशा शर्मा मामले पर भी बोले

CM Mohan Yadav Visit Bhojshala: यह पहली बार है कि जब मुख्यमंत्री हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला पहुंचे हैं. बता दें कि हाईकोर्ट ने एएसआई की सर्वे रिपोर्ट, दोनों की दलीलें सुनने के बाद 15 मई को भोजशाला को मंदिर करार दिया था.

CM मोहन यादव पहुंचे भोजशाला, मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की; ट्विशा शर्मा मामले पर भी बोले
भोजशाला में मां वाग्देवी की पूजा करते डॉ मोहन यादव.

Bhojshala Maa Vagdevi Puja: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार भोजशाला पहुंच गए, जहां उन्होंने मां वाग्देवी की पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नेत्री नीना विक्रम भी मौजूद थीं. पूजा के बाद सीएम ने बताया कि भोजशाला को आध्यात्मिक और पर्यटन के स्तर पर विकास किया जाएगा. सीएम ने बताया कि हाईकोर्ट ने ASI के प्रमाणों के आधार पर फैसला सुनाया है.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान ट्विशा मामले पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष को न्याय जरूर मिलेगा और जो दोषी होगा, उसे सजा भी मिलेगी. सरकार हमेशा पीड़ित पक्ष के साथ है. साथ ही हमने सीबीआई जांच की सिफारिश में बिल्कुल देरी नहीं की.

लंदन से लाई जाए मां वाग्देवी की प्रतिमा

भाजपा नेत्री नीना विक्रम ने बताया कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया है. वे धार का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने सीएम से मांग की है कि मां वाग्देवी को लंदन से लाकर फिर स्थापित की जाए, ताकि हिंदू समुदाय हर दिन माता की पूजा कर सके. हमें उम्मीद है कि हमारी आगे की मांगें पूरी होंगी.

अब बिना रोके-टोके भोजशाला पहुंच रहे श्रद्धालु

दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने 15 मई को फैसला सुनाते हुए भोजशाला को मंदिर करार दिया था. इसके बाद से से हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है. इस दौरान कोर्ट ने कहा, भोजशाला परिसर-कमाल मस्जिद का विवादित क्षेत्र एक मंदिर और संस्कृत शिक्षा का केंद्र है. केंद्र सरकार देवी सरस्वती की मूर्ति ला सकती है. हालांकि यहां ASI का पूरा नियंत्रण रहेगा. अब भोजशाला में हिंदु समुदाय को पूजा-अर्चना के लिए हर दिन प्रवेश बिना रोके-टोके मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- ट्विशा केस जैसे हैंडल किया गया वो दुखद...दोनों पक्ष बंद करें बयानबाजी: सुप्रीम कोर्ट

ये भी पढ़ें- भोजशाला: आदेश के बाद पहले शुक्रवार को घरों और मस्जिदों में हुई नमाज, मंदिर में दिनभर चली पूजा

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close