आज नागपुर जाएंगे CM मोहन यादव, अस्पताल में भर्ती मासूमों के लेंगे हालचाल, परिजनों से भी करेंगे मुलाकात 

CM Mohan Yadav visit Nagpur: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज यानी 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर जाएंगे और अस्पताल में भर्ती मासूमों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे. इस दौरान सीएम मोहन यादव बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

CM Mohan Yadav Nagpur visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज यानी 9 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर जाएंगे और अस्पताल में भर्ती मासूमों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे. इस दौरान सीएम मोहन यादव बच्चों के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव छिंदवाड़ा गए थे, जहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात की थी.

कफ सिरप से पीड़ित बच्चों का CM मोहन लेंगे हालचाल

सीएम मोहन यादव आजसुबह 11:30 बजे भोपाल से नागपुर के लिए रवाना होंगे. वो वहां कफ सिरप से पीड़ित अस्पताल में भर्ती बच्चों की स्थिति की जानकारी लेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे. नागपुर में डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार बच्चों के इलाज में जुटी है और स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही है. वहीं बच्चों के इलाज का पूरा खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठा रही है. 

Advertisement

CM मोहन यादव नागपुर अस्पताल में भर्ती बच्चों से करेंगे मुलाकात

  • सुबह 11:35 बजे भोपाल से नागपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
  • दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव अस्पताल पहुंचेंगे और बच्चों का हालचाल लेंगे. 
  • दोपहर 1:45 बजे नागपुर से मुंबई के लिए रवाना होंगे.

  • दोपहर 3 बजे मुंबई में रिन्यूबल एनर्जी इक्विपमेंट या व्हाइट गुड्स मैन्युफैक्चरिंग समिट में शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: पहले 20000 रुपये का इनाम, फिर रात 1:30 बजे दबिश... ऐसे SIT के चंगुल में फंसा जहरीला कफ सिरप बनाने वाला मालिक रंगनाथन गोविंदन

ये भी पढ़ें: CG Special Educator Bharti: स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर निकली बहाली, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू

ये भी पढ़ें: नंगे पैर प्रैक्टिस, ऊबड़-खाबड़ जमीन पर लड़कों संग खेलती थी क्रिकेट... मां ने भी बेच दिए गहने, ऐसी है क्रांति गौड़ की संघर्ष की कहानी

Topics mentioned in this article