CM Mohan Yadav Gift Rs 532 crore to Datia: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शनिवार, 21 फरवरी को दतिया आएंगे. इस दौरान सीएम मोहन यादव दतिया (CM Mohan Gift to Datia) को 532 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातें देंगे. इसमें मुख्य रूप से सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण शामिल हैं.
सीएम मोहन दतिया को देंगे 532 करोड़ रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव दतिया जिले के तहसील मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां से जिले को 532 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. साथ ही सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसई सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इस खास मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव सनकुआ धाम के समीप स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे.

CM Mohan Yadav visit Datia minute to minute program
53 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
सीएम 299.32 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और 233.24 करोड़ रुपये की लागत के 21 कार्यों का भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे. जिसमें 47.69 करोड़ रुपये की लागत से सिंध नदी पर नव निर्मित सेतु का लोकार्पण भी शामिल हैं. साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे.
सीएम का दतिया दौरा, यहां जानिए मिनट टू मिनट
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 फरवरी को वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे . यहां से हैलीकॉप्टर से दतिया के सेवड़ा आएंगे. साथ ही विकास कार्यों की अन्य बड़ी-बड़ी सौगातें देंगे. इसके बाद सीएम सेवड़ा स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करें. साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे.
ये भी पढ़ें: Jabalpur Violence: सिहोरा में तनाव के बाद शांति बहाल, पुलिस ने 49 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश