शहडोल को 767 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात, 2300 करोड़ परियोजना के लिए मंजूर, CM यादव ने किए ये बड़े ऐलान

Shahdol News: सीएम यादव ने कहा कि बुढ़ार, गोहपारू और जयसिंहनगर माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2300 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. इस सिंचाई परियोजना से क्षेत्र का किसान समृद्ध होगा. रीवा-शहडोल मार्ग पर जयसिंहनगर में बायपास का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा भी उन्होंने कई बड़े ऐलान किए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

Shahdol News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 8 फरवरी 2026 को शहडोल के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही 767 करोड़ रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब माता शबरी के भक्ति के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएंगे. विंध्य की पावन भूमि चित्रकूट में भगवान श्रीराम ने वनवास के 11 वर्ष से अधिक का समय बिताया. गंधिया ग्राम में भी भगवान के पावन चरण पड़े और उन्होंने माता शबरी को दर्शन दिए. हमारी सरकार सनातन परंपरा का सम्मान करती है. हम विरासत से विकास की राह प्रशस्त कर रहे हैं. एक हजार साल तक प्रतीक्षा के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण तब के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और सरदार पटेल की पहल पर हुआ. अयोध्या, सोमनाथ और उज्जैन हमारी विरासत हैं. 

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि शबरी माता की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम ने उन्हें दर्शन दिए और प्रेम के साथ जूठे बेर खाए. भगवान राम ने भीलनी शबरी माता को कौशल्या माता के समान आदर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने शहडोल, ब्यौहारी और जयसिंहनगर क्षेत्र को अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य का उपहार दिया है. यह क्षेत्र मां नर्मदा का घर है. इस क्षेत्र के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है. 

सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2300 करोड़ मंजूर

सीएम यादव ने कहा कि बुढ़ार, गोहपारू और जयसिंहनगर माइक्रो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2300 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं. इस सिंचाई परियोजना से क्षेत्र का किसान समृद्ध होगा. रीवा-शहडोल मार्ग पर जयसिंहनगर में बायपास का निर्माण कराया जाएगा. ब्यौहारी और जयसिंहनगर के बीच औद्योगिक विकास केन्द्र का निर्माण किया जाएगा, इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. बुड़वा स्वास्थ्य केन्द्र का 30 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने गंधिया ग्राम और सीतामढ़ी को धार्मिक, आस्था और पर्यटन का केन्द्र बनाने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि  संजय टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्यौहारी की ओर नया गेट खोला जाएगा. परीक्षण के बाद आमडीह उप तहसील का तहसील में उन्नयन किया जाएगा.

'बुआ-फूफा और बड़ी को मां को धारा 302 में सजा दी जाए...', 17 साल की छात्रा का सुसाइड नोट, जानें मामला  

Advertisement

सीएम को पहनाई आदिवासी पगड़ी 

समारोह में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया. मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी मंदिर में भगवान राम के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना की. समारोह स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का परंपरागत आदिवासी शैला नृत्य और करमा नृत्य से स्वागत कर परंपरागत आदिवासी पगड़ी पहनाई गई. मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया.

शादीशुदा और नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की ज्यादती; रात में घर में रुके थे

धनपुरी में किया वाटर पार्क का उद्घाटन

इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव शहडोल जिले में धनपुरी नगर पालिका द्वारा 20 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए वाटर पार्क का लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गीता भवन निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके बन जाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाइब्रेरी और कोचिंग जैसी शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहडोल सिंचाई कॉम्प्लेक्स निर्माण की घोषणा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैतपुर को नगर पंचायत बनाने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल मेडिकल कॉलेज में सीट वृद्धि के संबंध में विभाग से प्रस्ताव प्राप्त होने पर सीट वृद्धि की जाएगी. साथ ही शहडोल में 160 करोड़ की लागत से 45 किमी. सड़क निर्माण, जैतपुर महाविद्यालय में कला और विज्ञान संकाय के भवन निर्माण की घोषणा की. 

Advertisement

VIDEO: UP का आवेश भोपाल में बना ‘राजा', हिंदू लड़कियों को फंसाया, फोन में मिले 40+ अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने दबोचा