विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2025

CM Mohan Yadav: क्षिप्रा नदी की सफाई कर लगाई डुबकी, जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री

CM Mohan Yadav in Ujjain: उज्जैन के रामघाट पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में स्वच्छता कर्मियों का सीएम मोहन यादव ने खास स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने क्षिप्रा नदी की सफाई की और उसमें डुबकी भी लगाई.

CM Mohan Yadav: क्षिप्रा नदी की सफाई कर लगाई डुबकी, जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री
CM Mohan Yadav: जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यक्रम में उज्जैन पहुंचे सीएम मोहन यादव

Ujjain News in Hindi: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में सोमवार को सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) क्षिप्रा नदी के रामघाट पर आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल हुए. यहां उन्होंने रामघाट पर सफाई की ओर क्षिप्रा (Shipra River) में डुबकी भी लगाई. आयोजन में सीएम ने सफाईकर्मियों और पंचकोशी यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुंभ 2028 में क्षिप्रा नदी में नौकायन भी कर सकेंगे. इसके लिए क्षेत्र का पूरी तरह से कायाकल्प किया जाएगा.

सीएम मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी में लगाई डुबकी

सीएम मोहन यादव ने क्षिप्रा नदी में लगाई डुबकी

सफई, पूजा के बाद किया स्नान

विभिन्न प्रोग्राम के चलते रविवार शाम उज्जैन पहुंचे सीएम डॉ. यादव सोमवार सुबह गंगा संवर्धन अभियान में भाग लेने क्षिप्रा नदी के तट पर पहुंचे. उन्होंने मुहिम के चलते पहले नदी पर सफाई की, फिर क्षिप्रा की पूजा के बाद स्नान भी किया. आयोजन में भाग लेकर स्वच्छता कर्मियों और पंचक्रोशी यात्रियों का स्वागत किया. आयोजन के दौरान सीएम ने कहा, क्षिप्रा सेवा हम सबका फर्ज भी है. उन्होंने कहा कि क्षिप्रा के किनारे पंचकोशी परिक्रमा की पुरानी परंपरा है. हर साल हजारों लोग इस परिक्रमा कर स्नान करते हैं.

ये भी पढ़ें :- जब स्याही से नहीं मिला इंसाफ, तो बुज़ुर्ग महिला ने खून से लिख डाला राष्ट्रपति को खत... जानें-पूरा मामला

कुंभ में हर घाट रामघाट

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी पर पहले से 6 किमी के घाट बने हुए हैं. अब सिध्दनाथ से त्रिवेणी तक 29 किमी के नए घाट बनाए जाएंगे. इससे कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को 35 किमी के घाट उपलब्ध होंगे. कुंभ में हर घाट रामघाट होगा. श्रद्धालु कहीं भी स्नान करेंगे तो उन्हें उतना ही पुण्य मिलेगा. इस बार कुंभ में जल मार्ग भी बनाने जा रहे है, जिससे शनि मंदिर से रामघाट, गऊघाट से लालपुर, मंगलनाथ से रामघाट तक नौकायन से लोग आ-जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें :- सुरक्षाबलों ने किया एक करोड़ के इनामी प्रयाग समेत 8 नक्सलियों को ढेर, बरामद हुआ असला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com