बर्थडे पर सागर में CM मोहन यादव का सादा अंदाज, किसान के घर बुंदेली भोजन और टाइगर रिजर्व में कछुए छोड़े

CM Mohan Yadav Birthday Celebration: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर दौरे के दौरान किसान के घर जमीन पर बैठकर बुंदेली भोजन किया और नौरादेही टाइगर रिजर्व में 14 कछुए छोड़े.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बर्थडे पर सागर में CM मोहन यादव का सादा अंदाज, किसान के घर बुंदेली भोजन और टाइगर रिजर्व में कछुए छोड़े

CM Mohan Yadav Birthday Sagar Visit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) का सागर दौरा (Sagar Visit) इस बार चर्चा में रहा. जन्मदिन के मौके पर उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के आम लोगों के बीच समय बिताया. कभी किसान के घर जमीन पर बैठकर भोजन करते दिखे तो कभी जंगल के बीच वन्यजीव संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होते नजर आए. सागर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत की. उन्होंने बच्चियों के साथ केक काटा और उनसे बातचीत की. इसके बाद वे रहली विधायक गोपाल भार्गव के साथ एक किसान के घर पहुंचे.

Advertisement

किसान के घर जमीन पर बैठकर किया भोजन

मुख्यमंत्री एक सामान्य किसान के घर पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ता‑बाटी जैसे पारंपरिक बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लिया. भोजन के दौरान वे जमीन पर बैठे नजर आए. बातचीत में उन्होंने ग्रामीण जीवन की सादगी और आत्मीय माहौल की सराहना की. मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सागर जिले के मोइली गांव से कुछ तस्वीरें सामने आईं. इन तस्वीरों में वे पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के साथ किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाना खाते दिखे. तस्वीरों में उनका सहज और अनौपचारिक व्यवहार चर्चा का विषय बना.

CM Mohan Yadav Sagar Visit: किसान के साथ खेत में सीएम मोहन यादव

खेत तक पहुंचे मुख्यमंत्री, किसानों से सुनी समस्याएं

मोइली गांव के किसान हरि रैकवार ने मुख्यमंत्री को भोजन का न्योता दिया था. मुख्यमंत्री सीधे उनके खेत पहुंचे और पूरे परिवार के साथ बैठकर रोटी, दाल और सब्जी खाई. इस दौरान उन्होंने किसानों की फसल और रोजमर्रा की दिक्कतों को ध्यान से सुना. बातचीत के दौरान माहौल भावुक भी हो गया.

गौ पूजा के बाद नौरादेही टाइगर रिजर्व पहुंचे

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गौ पूजा की और फिर वे रानी दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व पहुंचे. यहां उन्होंने 14 कछुओं को नदी में छोड़ने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया. यह कछुए चंबल नदी और भोपाल से लाए गए थे.

Advertisement

चीता पुनर्वास की तैयारियों का जायजा

टाइगर रिजर्व में मुख्यमंत्री ने चीतों के लिए बनाए जा रहे सॉफ्ट रिलीज बोमा (बाड़े) का भूमिपूजन किया. अधिकारियों के अनुसार, जुलाई महीने में यहां चीतों को लाने की तैयारी की जा रही है. इसके बाद नौरादेही ऐसा टाइगर रिजर्व बन जाएगा, जहां बाघ, तेंदुआ और चीता एक साथ पाए जाएंगे.

CM Mohan Yadav Sagar Visit: गांव की बेटियों के साथ सीएम मोहन यादव

जंगल सफारी, पर्यटन संभावनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने नौरादेही टाइगर रिजर्व में सफारी का भी अनुभव लिया. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह इलाका आने वाले समय में वन्यजीव पर्यटन का अहम केंद्र बन सकता है, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

Advertisement

CM Mohan Yadav Sagar Visit: भूमिपूजन के दौरान सीएम मोहन यादव

प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व

नौरादेही टाइगर रिजर्व सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला हुआ है. क्षेत्रफल के लिहाज से यह प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व माना जाता है और इसकी सीमाएं सतपुड़ा, कान्हा और पेंच जैसे वन क्षेत्रों से मिलती हैं.

CM Mohan Yadav Sagar Visit: कछुए छोड़ते हुए सीएम मोहन यादव

वन्यजीव संरक्षण की कड़ी में आगे बढ़ा प्रदेश

इस मौके पर कछुओं को मुक्त करना जैव विविधता संरक्षण की उसी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत पहले भी घड़ियाल, गिद्ध और अन्य जीवों को अलग‑अलग क्षेत्रों में छोड़ा जा चुका है.

यह भी पढ़ें : Happy Birth Day Dr Mohan Yadav: सीएम डॉ मोहन यादव के जन्मदिन पर PM मोदी की बधाई, जानें किसने क्या कहा?

यह भी पढ़ें : Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ नक्सल मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

यह भी पढ़ें : धमकी भरे ई‑मेल से मचा हड़कंप; MP में पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को उड़ाने की चेतावनी

यह भी पढ़ें : हथियार डालने पर जिस खूंकार नक्सली ने अपने साथी का कर दिया था कत्ल, अब सुकुर ने 4 साथियों संग किया सरेंडर