CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज शुकवार रात को प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. उनके संबोधन की 10 खास बातें निम्नलिखित हैं.
1 किसान वर्ष: इस वर्ष को पूरे प्रदेश में 'किसान वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है.
2 गेहूं उपार्जन लक्ष्य: सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है.
3 स्लॉट बुकिंग शुरू: प्रदेश के सभी छोटे-बड़े किसानों के लिए आज से स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
4 समय सीमा में वृद्धि: स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर अब 9 मई कर दी गई है.
5 छह दिन होगी खरीदी: अब सप्ताह में 6 दिन गेहूं का उपार्जन होगा; शनिवार को भी खरीदी केंद्र खुले रहेंगे.
6 सस्ता बिजली कनेक्शन: किसानों को मात्र 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है.
7 दिन में बिजली की आपूर्ति: बारिश के बाद किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय पर्याप्त बिजली दी जाएगी.
8 भू-अर्जन पर बड़ा फैसला: जमीन अधिग्रहण (भू-अर्जन) को लेकर सरकार ने किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है.
9 अर्थव्यवस्था की रीढ़: सीएम ने जोर देकर कहा कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है.
10 पीएम मोदी का आभार: मुख्यमंत्री ने कृषि सुधारों और किसान कल्याण की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया.
खबर अपडेट की जा रही है....