विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

CM Convoy Vehicle: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां बंद होने के मामले में बड़ा एक्शन, MP के सभी पेट्रोल पंप की होगी जांच

CM Convoy Vehicle: सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों के बंद होने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. अब प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप की जांच होगी. खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री ने पेट्रोल पंपों की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

CM Convoy Vehicle: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां बंद होने के मामले में बड़ा एक्शन, MP के सभी पेट्रोल पंप की होगी जांच

CM Convoy Vehicle Case Action: 27 जून को मुख्यमंत्री मोहन यादव का रतलाम दौरा था. हालांकि इससे पहले गुरुवार की शाम रतलाम के लिए सीएम का काफिला निकला था, लेकिन काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हिचकोले खाने लगी और देखते ही देखते सभी गाड़ियां बंद पड़ गई. जिसके बाद गाड़ी चला रहे ड्राइवर्स को धक्का लगाना पड़ा. ये सभी गाड़ियां पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद हुई थीं. अब इस मामले में एक्शन बड़ा एक्शन लिया गया है. अब प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप की जांच होगी. 

MP में पेट्रोल पंपों की जांच के निर्देश

सीएम के काफिले के वाहनों में पानी मिला डीजल डालने के मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पेट्रोल पंपों की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं. अब प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप की जांच होगी. साथ ही अपर मुख्य सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं संरक्षण रश्मि शमी ने BPCL से जांच की रिपोर्ट मांगी हैं. 

सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हो गई थी बंद

बता दें कि 27 जून को सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक बंद हो गई थी. ये सभी गाड़ियां रतलाम में स्थित एक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद बंद हुई थी. वहीं गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी निकला, जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गई और रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे और पेट्रोल पंप को सील कर दिया.

 पेट्रोल पंप संचालक और पंप मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं टैंक से डीजल व पेट्रोल के सैंपल लेकर जांच के लिए बीपीसीएल लैब मांगलिया भेजे गए. इसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र ने पेट्रोल पंप संचालक शक्ति बुंदेल और पंप मैनेजर अमरजीत के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत केस दर्ज किया गया.

ये भी पढ़े: निजी स्कूलों के लिए गाइडलाइन, अब नहीं पढ़ा पाएंगे प्राइवेट पब्लिकेशन की किताबें

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com