Jabalpur: 8वीं में फेल होने पर छात्र ने दी जान, मकान मालिक ने बंधक बना 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

Jabalpur Hindi News: जबलपुर में एक 13 वर्षीय छात्र ने फेल होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि पनागर में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया. पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के दराची टोला में आठवीं कक्षा में फेल होने से आहत एक 13 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्र मैहर जिले के झुकेही गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपने मामा के घर रह रहा था. परीक्षा परिणाम आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके.

Advertisement

जबलपुर में 12 साल की बच्ची से मकान मालिक ने किया दुष्कर्म

वहीं, पनागर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में एक 12 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोपी कोई और नहीं बल्कि, मकान मालिक ही निकला है. परिजनों ने आरोपी पूरन श्रीवास्तव के खिलाफ थाने में शिकायत की है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, बच्ची 8 मार्च को घर से लापता हो गई थी. उसे 25 मार्च को देवरी गांव से ही बरामद किया गया था. आरोपी ने पीड़िता को बंधक बनाया था. मकान मालिक की शर्मनाक करतूत से हर कोई हैरान है और आरोपी को गंभीर सजा देने की मांग कर रहा है.

ये भी पढ़ें- टीकमगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली-बुलोरो की टक्कर में 20 लोग घायल, 2 घंटे तक नहीं मिली एम्बुलेंस