विज्ञापन

MP Accident: टीकमगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली-बुलोरो की टक्कर में 20 लोग घायल, 2 घंटे तक घायलों को नहीं मिली एम्बुलेंस

Tikamgarh Road Accident: टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रैक्टर ट्रॉली और बुलोरो की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए. फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

MP Accident: टीकमगढ़ में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ट्रॉली-बुलोरो की टक्कर में 20 लोग घायल, 2 घंटे तक घायलों को नहीं मिली एम्बुलेंस

Tikamgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक बुलेरो गाड़ी ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार चक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां सड़क पर पलट गईं. इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए. ये सभी इन गाड़ियों में सवार थे. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव धसान में भर्ती करवाया गया. वहीं गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

टीकमगढ़ में भीषण सड़क हादसा

यह हादसा उस समय हुआ, जब छतरपुर जिले के रामटोरिया गांव का ट्रैक्टर बगाज माता मंदिर से जवारे चढ़ाकर वापस जा रहा था. इसी दौरान बड़ागांव बलदेवगढ़ हाइवे पर (गोपालपुरा तिराहे के पास) तेज रफ्तार बुलोरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी दी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली और बुलोरो गाड़ी पलट गईं.

22 लोग घायल, 10 की हालत गंभीर

इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. ये सभी गाड़ी के नीचे दब गए, जिसमें 22 लोग घायल हो गए हैं. हालांकि इनमें से 10 लोगों की हालत बेहद गंभीर हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

2 घंटे तक घायलों को नहीं मिली एम्बुलेंस

बता दें कि हादसे के 2 घंटे तक इन घायलों को एम्बुलेंस नहीं मिली... जिसके बाद स्थानीय लोगों अपने निजी वाहनों सें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों को सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव धसान भर्ती कराया गया. हालांकि गंभीर रूप से घायल 10 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

ये भी पढ़ें: Madhya Pradesh News: नाले की जमीन पर बन रही थी दुकान, प्रशासन ने चलाई JCB, तस्करों ने कर रखे थे अतिक्रमण

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close