विज्ञापन

एमपी के खरगोन में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, फिर हत्या कर शव भूसे के ढेर में छिपाया

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में 7 साल की मासूम से गैंगरेप के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई. आरोपियों ने शव भूसे के ढेर में छिपा दिया.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक मासूम बच्ची से गैंगरेप की घटना ने दहला दिया है. इसके बाद आरोपियों ने बच्ची को गली दबाकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि बच्ची शाम को घर से कुछ सामान लेने गई थी, तभी गायब हो गई थी. परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में लगे हुए थे, भूसे के ढेर में शव मिला.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव बरामद कर जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया.

वहीं, जिला अस्पताल में डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम करने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंपा दिया. समाजजनों ने घिनौना कृत्य करने वाले दोनों आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है.

एडिशनल एसपी शकुंतला रूहल ने बताया कि सात साल की बच्ची का शव मिलने के बाद जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों पर रेप, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close