विज्ञापन

शहडोल में चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, चेहरा छिपाकर बाइक से पहुंचा हमलावर तीन फायर करके फरार

एक अज्ञात नकाबपोश युवक बाइक पर आया. पहले उसने हवाई फायर किया, फिर चिकन शॉप संचालक पर 2 गोली चलाईं और फरार हो गया.

शहडोल में चिकन शॉप संचालक की गोली मारकर हत्या, चेहरा छिपाकर बाइक से पहुंचा हमलावर तीन फायर करके फरार
अस्पताल के पास पुलिस और अन्य लोग.
NDTV

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद बाइक सवार आरोपी मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और जांच में जुटी है.

दरअसल, अमलाई थाना क्षेत्र के रामपुर में अज्ञात नकाबपोश युवक बाइक पर आया और आगे हवाई फायर किया. फिर चिकन शॉप संचालक युवक पर कर फायर कर दिया. आसपास के लोग घायल युवक को अनूपपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान भूपेंद्र कहर उर्फ राज्जन (28) निवासी रामपुर के रूप में हुई और उसके सीने में गोली लगी थी.

दुकान पर काम करने वाले ने क्या बताया

चिकन शॉप में काम करने वाले लड़के ने बताया कि अज्ञात पल्सर सवार युवक ने बंदूक पहले हवाई फायर किया, फिर चिकन शॉप के दुकानदार पर दो फायर कर दिए और फरार हो गया. घटना की जानकारी लगते ही अनूपपुर और अमलाई थाना पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश तेज कर दी है.

ये भी पढ़ें- NDTV एक्सक्लूसिव: MP में 1160 करोड़ का 'चावल घोटाला', गरीबों के पोषण का अनाज एथेनॉल के नाम पर हुआ गायब

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com