'मुंह दिखाई से पहले हादसा', बारात से लौट रही कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दुल्हा-दुल्हन और फूफा समेत 4 घायल 

Chhatarpur Road Accident: हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Chhatarpur Road Accident: अस्पताल में भर्ती दुल्हन.

Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर तिराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में दुल्हा-दुल्हन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

जानकारी के अनुसार, रविवार 8 फरवरी 2026 को शादी के बाद सरबई से दुल्हन को विदा कराकर वेन्यू कार में सवार बाराती दूल्हे के घर जा रही थी. इस दौरान बसंतपुर तिराहे के पास अवैध रेत का परिवहन कर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत दूल्हे के फूफा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल दूल्हे का नाम अमित अहिरवार और दुल्हन का नाम प्रभा अहिरवार बताया जा रहा है.

'बुआ-फूफा और बड़ी को मां को धारा 302 में सजा दी जाए...', 17 साल की छात्रा का सुसाइड नोट, जानें मामला  

पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त 

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया. पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. नंबर के आधार पर ट्रैक्टर मालिक का पता लगाया जा रहा है.  इस हादसे ने एक बार फिर शहर में हो रहे अवैध रेत परिवहन को सामने ला दिया. प्रशासनिक कार्रवाई के अभाव में रेत परिवहन कर रहे तेज रफ्तार वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है.  

Advertisement

शादीशुदा और नाबालिग बहन से दुष्कर्म, मौसेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की ज्यादती; रात में घर में रुके थे

VIDEO: UP का आवेश भोपाल में बना ‘राजा', हिंदू लड़कियों को फंसाया, फोन में मिले 40+ अश्लील वीडियो; बजरंग दल ने दबोचा