विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2024

पीड़िता के घर फायरिंग करने वाले रेप आरोपी की मौत, पुलिस का दावा- उसने खुद को गोली मार ली

MP Crime News- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के दादा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद भाग रहे 24 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली.

पीड़िता के घर फायरिंग करने वाले रेप आरोपी की मौत, पुलिस का दावा- उसने खुद को गोली मार ली

MP Crime News- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में 17 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के दादा की कथित तौर पर हत्या करने के बाद भाग रहे 24 वर्षीय व्यक्ति ने मंगलवार को खुद को गोली मार ली. पुलिस के मुताबिक, रेप आरोपी ने उस वक्त खुद को गोली मारी जब पुलिस उसका पीछा कर रही थी. एक दिन पहले, भोला अहिरवार ने कथित तौर पर मोहरा गांव में लड़की के घर में घुसकर गोली चलाई थी, जिसमें उसके दादा की मौत हो गई और पीड़िता और उसके चाचा घायल हो गए. 

पुलिस ने बताई पूरी कहानी 

सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा ने संवाददाताओं को बताया, "पुलिस ने अहिरवार को पकड़ने के लिए टीमें बनाई थीं. मंगलवार को सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सिद्ध बाबा पहाड़ी इलाके (छतरपुर के पास) में अहिरवार की मौजूदगी की सूचना मिली." 

पुलिस टीमों ने मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अहिरवार को एक पहाड़ी पर खोजा और उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस पर दो राउंड फायर किए. आईजी ने कहा कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चार राउंड फायर किए. वर्मा ने दावा किया, "जब आरोपी को एहसास हुआ कि वह पुलिस से घिरा हुआ है, तो उसने अपनी देसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली." उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी. 

आरोपी ने किया था फेसबुक पर पोस्ट

वर्मा के अनुसार, अहिरवार ने फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया था, हालांकि उसमें आत्महत्या का उल्लेख नहीं था. उन्होंने कहा, "जांच सभी एंगल से की जाएगी." फेसबुक पोस्ट में आरोपी ने दावा किया कि उसे बलात्कार के मामले में फंसाया गया है और उसने पुलिस अधिकारियों पर उसे फंसाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया. पुलिस ने कहा कि अहिरवार ने एक दिन पहले शिकायतकर्ता के घर में घुसकर पहले दर्ज (बलात्कार) मामले के संबंध में समझौता करने की कोशिश की थी. पुलिस ने दो महीने पहले लड़की द्वारा अहिरवार के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था.
ये भी पढ़ें- बड़ी नक्सल कमांडर मीना का ऐसा हाल! परिजनों ने किया शव तक लेने से इंकार, कहा- उसे माफ नहीं करेंगे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com