Police Custody Death: थाने में युवक की मौत, SP ने टीआई को भी सस्पेंड किया, पुलिस पर मारपीट और घूस मांगने का आरोप

Chhatarpur News: पुलिस कस्टडी में 22 वर्षीय युवक की मौत के मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन ने 15 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी दीपक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इससे पहले आरक्षक संजय सिंह और शिव कुमार को भी सस्पेंड किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Chhatarpur Crime News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर थाना पुलिस की कस्टडी में 22 वर्षीय युवक की मौत के मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है. अब एसपी अगम जैन ने लापरवाही के आरोपों के चलते थाना प्रभारी दीपक शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है. इससे पहले इस मामले में दो आरक्षकों को भी निलंबित किया जा सकता है.

दरअसल, राजनगर थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में रहने वाले 22 साल के युवक राजेश पटेल ने थाने में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन भारी पुलिस बल के साथ राजनगर थाने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया और दो पुलिसकर्मियों संजय सिंह और शिव कुमार पर युवक को छोड़ने के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया. परिजनों का कहना है कि राजेश के साथ थाने में बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. खुद को बचाने के लिए पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है. मृतक के पिता किशोरी पटेल ने न्याय की मांग की है.

MP का तबेला स्कूल, जहां बकरी, मुर्गी और गायें भी ले रहीं 'क्लास', पढ़ते हैं 40 आदिवासी बच्चे 

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई

पुलिस पर लगातार बढ़ रहे दबाव के चलते छतरपुर एसपी अगम जैन ने 15 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी दीपक शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इससे पहले आरक्षक संजय सिंह और शिव कुमार को भी सस्पेंड किया गया था. प्रशासन का कहना है कि घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Indore Crime: बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया पिता, पीड़िता बोली- 'वो जा रहा...', लेडी कांस्टेबल की बहादुरी से पकड़ा गया

Advertisement