विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

विदिशा में चेक बाउंस पर बवाल, बाजार में हुआ हंगामा; जानें इस विवाद की क्या है असली वजह?

Cheque bounce case : मध्य प्रदेश के विदिशा में चेक बाउंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया. बाजार में खूब हंगामा हुआ है. दुकानदार का आरोप है कि महिला ने जानबूझकर ठगी की है.

विदिशा में चेक बाउंस पर बवाल, बाजार में हुआ हंगामा; जानें इस विवाद की क्या है असली वजह?

Ruckus in market : मध्य प्रदेश के विदिशा के बाजार में गुरुवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला द्वारा गौशाला के नाम पर लिए गए सामान का भुगतान किए गए चेक के बाउंस होने की बात सामने आई. दुकानदार का आरोप है कि महिला ने जानबूझकर ठगी की है. वहीं, महिला का कहना है कि वह पैसे देने ही आई थी, लेकिन दुकानदार ने उस पर हमला करने की कोशिश की.

विदिशा के मुख्य बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक दुकानदार और महिला के बीच चेक बाउंस को लेकर बहस शुरू हुई. दुकानदार का आरोप है कि महिला ने गौशाला के नाम पर करीब 17,000 रुपये का सामान खरीदा और आंशिक भुगतान के बाद शेष रकम के लिए एक चेक दे दिया. जब वह चेक बैंक में लगाया गया तो खाते में राशि न होने के कारण वह बाउंस हो गया. 

'पैसे नहीं दिए, चेक दे दिया'

इस महिला ने गौशाला के नाम पर मुझसे 17 हजार का सामान ले लिया. पैसे नहीं दिए, चेक दे दिया. बैंक में चेक लगाया तो बाउंस हो गया. मैं जब ग्यारसपुर गया तो पुलिस ने कहा रिपोर्ट विदिशा में लिखवाओ. अब ये खुद को बचाने के लिए उल्टा आरोप लगा रही है. 

"महिला का कहना है कि शनिवार के कारण बैंक बंद था और वह आज ही पैसे जमा करने आई थी.लेकिन दुकानदार ने गुंडों को बुलाकर उस पर हमला करने की कोशिश की."

सरोज बाई ने कहा, "मैं पैसे देने आई थी, शनिवार को बैंक बंद था इसलिए चेक बाउंस हुआ.लेकिन इन्होंने मुझे पीटने की कोशिश की और गुंडे बुला लिए. मैं खुद पुलिस के पास गई हूं."

ये भी पढ़ें- Water Crisis: मटका लेकर 2 किमी दूर से पानी ला रही महिलाएं, भीषण गर्मी में प्यास बुझाने का गड्ढा बना सहारा

ये भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को इस महीने से मिलेंगे 1500 रुपये, CM मोहन किस्त बढ़ाने का किया ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com