New Train Halt Schedule: चैत्र नवरात्रि में मां शारदा धाम में बढ़ाया गया 15 ट्रेनों का स्टॉपेज, पांच मिनट तक रुकेंगी

Chaitra Navratri 2026: पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कुल 13 दिनों तक अस्थाई ठहराव बढ़ाने का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से आने वाले भक्तों को स्टेशन पर उतरने और ट्रेन पकड़ने में होने वाली असुविधा को कम करना है, क्योंकि सामान्य दिनों में इनमें से कई ट्रेनें मैहर स्टेशन पर नहीं रुकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
WEST CENTRAL RAILWAY EXTENDED STOPPAGE TIME OF 15 TRAINS AT MAIHAR STATION

West Central Railway: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैहर स्थित मां शारदा धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. रेल मंत्रालय ने मैहर स्टेशन पर 15 जोड़ी यानी कुल 30 एक्सप्रेस ट्रेनों को 5-5 मिनट का अस्थाई ठहराव देने की घोषणा की है. इससे मां शारदा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी. यह सुविधा 18 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी.

पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के अवसर पर कुल 13 दिनों तक अस्थाई ठहराव बढ़ाने का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान दूर-दराज से आने वाले भक्तों को स्टेशन पर उतरने और ट्रेन पकड़ने में होने वाली असुविधा को कम करना है, क्योंकि सामान्य दिनों में इनमें से कई ट्रेनें मैहर स्टेशन पर नहीं रुकती हैं.

ये भी पढ़ें-अब साधु-संतों के लिए अनिवार्य हुआ AADHAAR, उज्जैन में बहुरुपियों की पहचान के लिए 'कालनेमी अभियान'

मैहर स्टेशन पर 30 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव बढ़ाने का फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक मैहर स्टेशन पर 30 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थाई ठहराव बढ़ाने का फैसला रेलवे ने भीड़ के दबाव को देखते हुए लिया है. यह अस्थाई ठहराव की अवधि 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट की गई है. इससे बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा. मैहर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे पुलिस और जीआरपी की अतिरिक्त टीमें भी तैनात की जाएंगी.

Advertisement

15 ट्रेनों का मैहर स्टेशन में ठहराव को 2 से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया

गौरतलब है रेलवे ने जिन प्रमुख ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर डाउन दिशा (जाने वाली) में अस्थाई ठहराव दिया गया है, उनमें एलटीटी-गोरखपुर, एलटीटी-छपरा, एलटीटी-रक्सौल, एलटीटी-अयोध्या कैंट, एलटीटी-रांची, एलटीटी-गुवाहाटी, चेन्नई-छपरा, वलसाड-मुजफ्फरपुर, सूरत-छपरा, पुणे-गोरखपुर, पुणे-बनारस, पूर्णा-पटना, दुर्ग-नवतनवा, सीएसएमटी-कोल्हापुर और बांद्रा टर्मिनस-पटना शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-‘तवा नहीं, मिलेगी अब केवल तंदूरी रोटी', गैस संकट की अकटलों के बीच MP के होटल-रेस्त्रां के बदलेंगे मेनू!

मां शारदा स्थान, मैहर

वापस जाने वाली 15 एक्सप्रेस ट्रेनें मैहर स्टेशन में 5 रुककर आगे बढ़ेंगी

वहीं, अप दिशा (वापसी वाली) में गोरखपुर-एलटीटी, छपरा-एलटीटी, रक्सौल-एलटीटी, अयोध्या कैंट-एलटीटी, रांची-एलटीटी, गुवाहाटी-एलटीटी, छपरा-चेन्नई, मुजफ्फरपुर-वलसाड, छपरा-सूरत, गोरखपुर-पुणे, बनारस-पुणे, पटना-पूर्णा, नवतनवा-दुर्ग, कोल्हापुर-सीएसएमटी और पटना-बांद्रा टर्मिनस जैसी ट्रेनें मैहर में रुकेंगी.

ये भी पढ़ें-UPSC Exam Result 2025: दिन भर मना यशवर्धन सिंह के IAS बनने का जश्न, पर हमीरपुर UP का निकला 212वीं रैंक लाने वाला शख्स

Advertisement