प्रतीकात्मक तस्वीर
Meta AI
Rakhi festival: व्यापारियों का संगठन कैट इस बार का रक्षाबंधन एकदम अलग और अनूठे अंदाज़ मे मनाएगा. कैट ने ऐलान किया कि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन और रक्षाबंधन को कैट देश में इस दिन राष्ट्रभक्ति महोत्सव के रूप में मनाएगा.
कैट के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जानकारी दी. उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे अपने अपने क्षेत्र में इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाएं.
Advertisement
सैनिकों को भेजी जाएंगी राखियां
खंडेलवाल ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे सैनिकों को राखियां भेजी जाएंगी. इसके लिए अपने क्षेत्रों में नवीनतम राखियां अधिक से अधिक एकत्रित करें और कैट कार्यालय को प्रस्तुत करें.
राजनाथ को सुपुर्द की जाएंगी राखियां
कैट की ओर से राखियों को एकत्रित कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को प्रदान की जाएंगी जिन्हें बॉर्डर पर तैनात वीर सैनिकों को बांधी जायेंगी.
Topics mentioned in this article