राजगढ़ में पुल पार कर रही कार बही, बच्चे समेत 5 के शव मिले; सवार थे 11 लोग; रेस्क्यू अभियान जारी

पढ़ाना झिरी के बायपास पुल पर नाला ओवरफ्लो था और पानी तेज बहाव में बह रहा था. इको कार में 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 4 बच्चे यानी कुल 11 लोग सवार थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजगढ़ में नाले में बही इको कार.
NDTV

मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. नदी, नाले ओवर फ्लो हो रहे हैं. इस वजह से हादसे भी होने लगे हैं. ऐसा ही कुछ राजगढ़ जिले में सोमवार को हुआ, जहां एक कार नाले में बह गई. इस कार में करीब 11 लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों के शव बरामद हुए हैं, जबकि तीन लोगों को बचाया गया है.

फिलहाल तीन लोगों का पता नहीं चल रहा है, जिनकी तलाशी के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

ऐसे हुआ हादसा

यह हादसा राजगढ़ जिले के पढ़ाना झिरी में हुआ था. कार में 3 पुरुष, चार महिलाएं और 4 बच्चे सवार थे. पड़ाना के ग्रामीणों का कहना है कि बायपास के पुल पर ओवरफ्लो नाले का पानी तेज बहाव से बह रहा है. कार सवार लोगों पुल पार करने के लिए किनारे पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें तेज बहाव में पुल पार न करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माने.

Advertisement

इको चालक जोखिम उठाकर पुल के पास गया और वह कार तेज बहाव की चपेट में आ गई, जिससे कार बह गई. सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची है. इस दौरान 3 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव मिले हैं और तीन लोगों को बचाया गया है. बाकी के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- MP: धार में भीषण सड़क हादसा, रॉन्ग साइड से आए कंटेनर ने ईको कार को मारी टक्कर, 6 की मौत