विज्ञापन

LPG News: सील लगे LPG सिलेंडर में भी एक से दो किलो कम निकली गैस, जानें- कौन कर रहा है ये खेला

भोपाल के पास इमलिया गांव में इंडेन गैस के सिलेंडर में गैस चोरी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खाद्य विभाग देवेंद्र भार्गव की टीम ने शिकायत के आधार पर जब जांच के लिए एक टीम सुबह सैनी एजेंसी के गोदाम पर दबिश दी. इस दौरान एजेंसी के बाहर खड़े सिलेंडर से भरे ट्रक पर अधिकारियों ने एक-एक सिलेंडर का तौल करना शुरू कर दिया. 

LPG News: सील लगे LPG सिलेंडर में भी एक से दो किलो कम निकली गैस, जानें- कौन कर रहा है ये खेला
सील लगे LPG सिलेंडर में भी एक से दो किलो कम निकली गैस (AI Generated Image)
(AI Generated Image)

LPG Cyneder News: ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध के बीच जहां देशभर में एलपीजी गैस की किल्लत से लोगों का बुरा हाल वहीं, गैस सिलेंडर सप्लायर बड़ा खेला कर रहे हैं. कहीं कथित शॉर्टेज दिखाकर मोटी रकम लेकर ब्लैक में सिलेंडर बेचने की खबरें आ रही है. वहीं, अब भोपाल में सिलेंडर सप्लायर की ओर से गैस चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी और सिलेंडर से चोरी के अभी तक कई मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच गुरुवार को एक बार फिर भोपाल के पास इमलिया गांव में इंडेन गैस के सिलेंडर में गैस चोरी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. खाद्य विभाग देवेंद्र  भार्गव की टीम ने शिकायत के आधार पर जब जांच के लिए एक टीम सुबह सैनी एजेंसी के गोदाम पर दबिश दी. इस दौरान एजेंसी के बाहर खड़े सिलेंडर से भरे ट्रक पर अधिकारियों ने एक-एक सिलेंडर का तौल करना शुरू कर दिया. 

13 घंटे में 20 किलोमीटर का सफर

जांच के दौरान करीब 40 सिलेंडरों में 1 से 2 किलो गैस कम मिली. वहीं, तीन सिलेंडर की सील गायब मिली. एजेंसी की 342 घरेलू गैस सिलेंडर से भरा ट्रक संख्या UP-78 जीटी-0294 8 अप्रैल, 2026 बुधवार को इंडियन ऑयल डिपो से निकला था. डिपो और एजेंसी के गोदाम में सिर्फ 20 किलोमीटर का अंतर है. एजेंसी संचालक और ड्राइवर से पूछताछ में पता चला कि सिलेंडर पहुंचाने में 13 घंटे लगे.

यह भी पढ़ें- MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी; ESB पर ऐसे देखें परिणााम

ड्राइवर ने खाद्य विभाग को बताया कि ट्रक डिपो से निकला और टोल के पास रात में कुछ समय के लिए ठहरा. अब ऐसे में जांच का विषय यह है कि डिपो से गैस कम मिली या बीच रास्ते में चोरी हुई. सिलेंडर से भरा ट्रक ग्वालियर के श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर का है. इंडियन ऑयल से श्री बालाजी ट्रांसपोर्टर को सप्लाई का काम मिला था. खाद्य विभाग के अफसरों ने ट्रांसपोर्टर को तलब किया है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- शादी से पहले खुला दूल्हे का काला सच, पुलिस पहुंची, तो मंडप पहुंचने से पहले ही फरार हो गया आरोपी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close