विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

Road Accident : विदिशा-भोपाल रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 30 से अधिक यात्री घायल; कमानी टूटने के बाद पलटी बस

Road Accident : चलती बस की कमानी टूट गई. बड़ा सड़क हादसा हो गया, भोपाल रोड पर. करीब 30 से अधिक यात्री घायल हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है. 

Road Accident : विदिशा-भोपाल रोड पर बड़ा सड़क हादसा, 30 से अधिक यात्री घायल; कमानी टूटने के बाद पलटी बस
भोपाल रोड पर यात्री बस पलटी.

Bhopal Road Accident : मध्य प्रदेश के भोपाल से इस वक्त सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. भोपाल रोड पर बस दुर्घटना की खबर के बाद अफरा-तफरी का माहौल है. करीब 30 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है. भोपाल से सिरोंज आ रही सतगुरु बस कांकड़ खेड़ी घाटी में कमानी टूटने से अनियंत्रित होकर पलट गई है. 

छह की हालत गंभीर

सभी घायलों को तुरंत शासकीय अस्पताल सिरोंज में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में छह गंभीर घायलों को जिला अस्पताल विदिशा रेफर किया गया है. बाकि का इलाज सिरोंज अस्पताल में जारी है.सिरोंज थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी. 

हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजनों के बीच हड़कंप मचा गया. शासकीय अस्पताल सिरोंज में लगातार परिजनों का आना-जाना बना हुआ है. घायलों का इलाज जारी है. यह हादसा इतना घातक थी कि बस के दोनों चक्के ऊपर उठ गए. लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य का मोर्चा थामा. 

ये भी पढ़ें- शिलॉन्ग पुलिस की सोनम के परिजनों से 2 घंटे तक पूछताछ, भाई ने संजय वर्मा के बारे में कही ये बात

ये भी पढ़ें-  सोनम रघुवंशी का किसी तीसरे युवक से भी था संपर्क ? कौन है संजय वर्मा जिससे हर दिन वो 8 बार करती थी बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com