विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2024

ग्वालियर में बीएससी फाइनल ईयर के छात्र ने खुद को मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला?

Crime in Gwalior: ग्वालियर में बीती रात एक छात्र ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह मामला शहर के डीडी नगर इलाके का बताया जा रहा है. जहां छात्र माता-पिता की गैरमौजूदगी में खुद को दुकान में बंद कर आत्महत्या की. वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

ग्वालियर में बीएससी फाइनल ईयर के छात्र ने खुद को मारी गोली, जानें क्या है पूरा मामला?

Gwalior Crime: ग्वालियर के महाराजपुरा थाना इलाके में एक छात्र ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. छात्र के आत्महत्या (Suicide) का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस (Gwalior Police) इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा कि छात्र ने अपने घर के नीचे स्थित दुकान में खुद को बंद कर आत्महत्या को अंजाम दिया. यह मामला बीती रात भिंड रोड पर स्थित दीन दयाल नगर का बताया जा रहा है.

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान विपिन श्रीवास (23) के रूप में हुई है. वह बीएससी थर्ड ईयर का छात्र था. जानकारी के मुताबिक, मृतक का परिवार डीडी नगर में रहता है. जहां उसके घर के नीचे दुकान है, जबकि ऊपर के हिस्से में उसका परिवार रहता है. बताया जा रहा कि मृतक छात्र के माता-पिता अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे, घर में सिर्फ मृतक छात्र, उसका भाई और अन्य परिजन थे. 

इसी दौरान छात्र ने नीचे बीती रात घर के नीचे की दुकान में खुद को बंद कर गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर मृतक का भाई, परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जहां दुकान का शटर बंद मिला. जिसके बाद शटर तोड़कर विपिन को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक विपिन के पास से 315 बोर का कट्टा भी पड़ा मिला.

पुलिस जांच में जुटी

वहीं इस मामले पर पुलिस ने बताया कि डीडी नगर में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी. जिसकी तस्दीक के लिए सीएसपी नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. जहां युवक ने खुद को दुकान में बंद कर गोली मारी थी. पुलिस ने मौके से 315 बोर का कट्टा बरामद कर लिया है. वहीं, अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने बताया कि मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है. जिससे सुराग ढूंढने की कोशिश की जाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें - MP Crime News : पुलिसवालों ने सटोरियों से ली थी ₹23 लाख की घूस, सब इंस्पेक्टर सहित तीन नौकरी से बर्खास्त

ये भी पढ़ें - Shivpuri: पति ने मायके जाने से रोका, तो पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया वार, इसके बाद जो हुआ

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com