विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2025

खौफनाक! संबंध बनाकर प्रेमिका को मारा, घर में दफनाकर रोज शव के ऊपर सोता था आरोपी; हिरासत में लिया तो पुलिस भी खा गई गच्चा

Niwari Hindi News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को अपने घर में दफना दिया. आरोपी रतिराम राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी प्रेमिका रोहणी से शादी नहीं करना चाहता था.

खौफनाक! संबंध बनाकर प्रेमिका को मारा, घर में दफनाकर रोज शव के ऊपर सोता था आरोपी; हिरासत में लिया तो पुलिस भी खा गई गच्चा

MP News in Hindi: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में अवैध संबंधों के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव अपने ही घर में दफना दिया. फिर आरोपी उस जगह खटिया डालकर सोता था. अचानक युवती के गायब होने पर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवती का गांव के ही शादीशुदा शख्स रतिराम राजपूत से प्रेम संबंध है. युवती की शादी हो चुकी थी, फिर भी वह रतिराम से मिलती-जुलती रहती थी.

सांकेतिक तस्वीर.

सांकेतिक तस्वीर.

शक के आधार पर पुलिस ने रतिराम को हिरासत में लिया और पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी सच्चाई बता दी. पुलिस अभिरक्षा के दौरान आरोपी चकरपुर चौकी में बंद था, तभी आरोपी शौच करने के बहाने चौकी से फरार हो गया. अब पूरा पुलिस महकमा फरार आरोपी की तलाश में जुटा हुआ है. वहीं, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी के घर से खुदाई कर मृतका का शव बरामद कर लिया है.

शादी करने का बना रही थी दबाव

दरअसल, मामला निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव है, जहां आरोपी ने पुलिस को बताया है कि उसका रोहणी राजपूत से प्रेम-प्रसंग था. युवती की शादी भी हो गई थी, फिर भी दोनों छिपकर मिला करते थे, लेकिन बीते कई दिन से रोहणी अपने प्रेमी रतिराम पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी. वह रतिराम के लिए अपने पति को छोड़ने के लिए भी तैयार थी. वहीं, पहले से शादीशुदा रतिराम इसके लिए तैयार नहीं थी.

शारीरिक संबंध बनाने के बाद घोंट दिया गला

इसी दबाव के चलते रतिराम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शादीशुदा प्रेमिका को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर लिया और 2 अक्टूबर की रात उसने रोहणी को अपने गांव के एक घर में मिलने बुलाया, जहां पहले दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद रतिराम ने गला घोंट कर रोहिणी की हत्या कर दी. फिर रतिराम ने अपने दोस्तों कालीचरण, मुकेश और ज्ञान सिंह के साथ मिलकर घर के कच्चे फर्श पर गड्ढा खोदा और शव को दफना दिया.

उसके बाद आरोपी ने फर्श को मिट्टी और गोबर से अच्छे से लीप दिया और उस पर खाट डालकर आराम से दो दिनों तक सोता रहा. फिर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तो उसने पूरी कहानी बता दी.

दो पुलिसकर्मी निलंबित

आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद एसपी ने दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. पुलिस अब फरार आरोपी और हत्या में शामिल उसके दोस्तों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को अपने घर में दफना दिया था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इसी बीच जब आरोपी पुलिस अभिरक्षा में चकरपुर चौकी में बंद था, तभी आरोपी शौच करने के बहाने चौकी से फरार हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com