विज्ञापन
Story ProgressBack

BJP 1st Lok Sabha Candidates List: सभी 11 नामों का हुआ ऐलान, रायपुर से बृजमोहन तो बस्तर से महेश

BJP Lok Sabha elections Candidates List: भाजपा ने छत्तीसगढ़ से अपने उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है.

Read Time: 2 min
BJP 1st Lok Sabha Candidates List: सभी 11 नामों का हुआ ऐलान, रायपुर से बृजमोहन तो बस्तर से महेश
BJP Release 1st Lok Sabha Candidates List

BJP Chhattisgarh Lok Sabha List: शनिवार की शाम पूरे देश की निगाहें भाजपा के यूट्यूब चैनल और टीवी चैनलों पर टिकी रही. पार्टी ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी. पार्टी राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने बीजेपी हेडक्वार्टर (BJP Headquarters) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए 195 में से अधिकतर नामों की घोषणा की. इस दौरान छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सभी 11 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. 

ये भी पढ़ें :- BJP 1st Lok Sabha Candidates List : 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, MP से शिवराज-वीडी समेत इन नामों का ऐलान

छत्तीसगढ़ से भाजपा के लोक सभा सीट उम्मीदवार

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज

  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया

  • जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े

  • कोरबा से सरोज पांडेय  

  • बिलासपुर से तोखन साहू

  • राजनांदगांव से संतोष पांडेय

  • दुर्ग से विजय बघेल

  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल

  • महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी 

  • बस्तर से महेश कश्यप

  • कांकेर से भोजराज नाग

  • भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

    तीन महिलाओं को टिकट

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 11 लोकसभा सीटों में से तीन सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं. इसके अलावा रायगढ़, चम्पा और बस्तर के लोक सभा सीट को आरक्षित कर दिया गया है. अब देखना ये है कि भाजपा के इस निर्णय से कितने लोग खुश होते हैं और कितने लोग आपत्ति जताते हैं. 

    ये भी पढ़ें :- BJP 1st Lok Sabha Candidates List: सभी 11 नामों का हुआ ऐलान, रायपुर से बृजमोहन तो बस्तर से मोहन

    'सबका बहुत आभार'

    सांसद संतोष पांडे ने अपने नाम की घोषणा होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री, भाजपा अध्यक्ष और सभी लोगों का आभार जताया. साथ ही राजनांदगांव की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए उनको धन्यवाद दिया.

    'जो वादा किया, वो निभाया'

    मीडिया से रूबरू होते हुए सरगुजा लोकसभा सीट से प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने का वादा किया था और उसे पुरा भी किया.

    MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
    डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
    Our Offerings: NDTV
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • इंडिया
    • मराठी
    • 24X7
    Choose Your Destination
    Close