विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2024

गजब ! बिन्नू रानी ने सीधे सीएम मोहन यादव से कहलवाया- लाइक करो...शेयर करो...फॉलो करो !

Viral Girl Binnu Rani: सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के बंगले की तारीफ करते हुए बिन्नू रानी कहती हैं ‘और जे हैं मुख्यमंत्री जी, राम-राम मुख्यमंत्री जी’ इस पर सीएम मोहन भी राम-राम कहते हैं. फिर बिन्नू रानी कहती हैं कि ‘का हो ओ’, इस पर सीएम मोहन कहते हैं कि ‘आपको सुन रए हैं.’ 

गजब ! बिन्नू रानी ने सीधे सीएम मोहन यादव से कहलवाया- लाइक करो...शेयर करो...फॉलो करो !
सीएम आवास पहुंची वायरल गर्ल बिन्नू रानी

Viral Girl Binnu Rani: वायरल गर्ल के नाम मशहूर दीपा यादव उर्फ बिन्नू रानी एक बार फिर सुर्खियों में है. बिन्नू रानी सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची. अधिकारियों के साथ मीटिंग में व्यस्त मुख्यमंत्री ने बिन्नू रानी को बैठक में बुला लिया. फिर क्या था, बिन्नू रानी ने अपनी धारा प्रवाह बुंदेली बोली सबका दिल जीत लिया. इस दौरान बिन्नू रानी ने सीएम से वीडियो के लिए लाइक करो, शेयर करो और फॉलो करो कहलवाए.

सीएम कार्यालय में अपनी धारा प्रवाह बुंदेली में बिन्नू सीएम से संवाद करते हुए वीडियो बना रहीं थी. बिन्नू की मासूमियत और चुटीले अंदाज से मीटिंग में मुख्यमंत्री समेत म सभी अधिकारी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके. खुद सीएम डा. मोहन यादव भी ठहाके लगाने को मजबूर हो गए.

अफसरों से मीटिंग के दौरान बिन्नू रानी से मिले सीएम मोहन यादव

वीडियो ब्लॉगर बिन्नू रानी सोमवार को सीएम मोहन यादव से मुलाकात करने उनके घर पहुंची थी. इस दौरान बिन्नू रानी ने मध्य प्रदेश मुख्यंमत्री के घर का चक्कर लगाया. बताया जाता है कि जिस वक्त बिन्नू रानी सीएम हाउस पहुंची, उस समय सीएम मोहन यादव अफसरों की मीटिंग कर रहे थे.

 मीटिंग में पहुंचते ही सीएम के साथ वीडियो बनाने लगीं बिन्नू रानी 

सीएम की मीटिंग में पहुंची वायरल गर्ल बिन्नू रानी एक साथ में मोबाइल पकड़कर वीडियो बनाने लग गई. बुंदेली में धारा प्रवाह बोलते हुए बिन्नू रानी ने सीएम के घर की प्रशंसा करते हुए कहा, हे भगवान, कित्तो बंगला बना है, इतनो बड़ौ तलाब बनौ है कि हम तो पगला गए, सटपटा गए, जाने कित्ते मंजिल है इस बंगले में.

सीएम मोहन यादव के साथ बनाए वीडियो के लिए बिन्नू रानी ने सीएम मोहन यादव  ‘लाइक करो, शेयर करो और फॉलो करने' के लिए कहलवाया. सीएम मीटिंग में बनाया बिन्नू रानी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खबू वायरल हो रहा है.

बुंदेली में बात कर ब्लॉगर बिन्नू रानी ने जीता सबका दिल

छतरपुर की 12 वर्षीय वीडियो ब्लॉगर बिन्नू रानी अपने चुटीले ढंग से सीएम मोहन से बातचीत की, जिसे सुन मीटिंग में बैठे सभी अधिकारियों ने भी ठहाके लगाए. हाथ में मोबाइल पकड़े वीडियो बनाते हुए बिन्नू रानी कहती हैं, आज वह भोपाल में मुख्यमंत्री के घर पर आई हूं, यहां उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है. मुख्यमंत्री से मिलने के लिए कितने सारे लोग आए हैं.

सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री के बंगले की तारीफ करते हुए बिन्नू रानी कहती हैं ‘और जे हैं मुख्यमंत्री जी, राम-राम मुख्यमंत्री जी' इस पर सीएम मोहन भी राम-राम कहते हैं. फिर बिन्नू रानी कहती हैं कि ‘का हो ओ', इस पर सीएम मोहन कहते हैं कि ‘आपको सुन रए हैं.' 

जब सीएम ने कहा, अरे आपको देखकर डर लग रहा है

इस बीच बिन्नू रानी सीएम से पूछती हैं कि ‘हमें देखत हौ तनक-मनक' इस पर उन्होंने जवाब दिया कि ‘अरे आपको देखकर ही डर लग रहा है.' बिन्नू रानी ने सीएम से पूछा ‘हमाओ नाम जानत आप' सीएम कहते हैं कि ‘नई जानत.' फिर बिन्नू रानी अपना नाम बताते हुए कहती हैं कि ‘तो हमाओ नाम है बिन्नू रानी, मतलब बिन्नू रानी कहाउत हैं. हमाओ नाम है दीपा यादव' 

ये भी पढ़ें- Love Jihad: जबलपुर के हसनैन और इंदौर की अंकिता के विवाह को लेकर बवाल, बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का किया अनुरोध

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com