विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2026

भोपाल का युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने राजस्थान के झालावाड़ पहुंचा, बंधक बनाकर पेशाब पिलाने का आरोप

भोपाल का एक युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने राजस्थान के झालावाड़ पहुंचा, जहां उसके साथ बंधक बनाकर मारपीट और पेशाब पिलाने का आरोप है. हालांकि दांगीपुरा पुलिस ने फिलहाल आरोपों से इनकार किया है और शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है.

भोपाल का युवक शादीशुदा प्रेमिका से मिलने राजस्थान के झालावाड़ पहुंचा, बंधक बनाकर पेशाब पिलाने का आरोप

Madhya Pradesh:  राजस्थान के झालावाड़ जिले के दांगीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार इलाके का एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने राजस्थान पहुंचा था. आरोप है कि युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और शराब की बोतल में भरकर जबरन पेशाब पिलाई गई. दांगीपुरा पुलिस के अनुसार युवक नाबालिग है, जबकि उसकी कथित प्रेमिका 11 माह के बच्चे की मां बताई जा रही है.

परिजनों का आरोप: बुलाकर बनाया बंधक

युवक के परिजनों का आरोप है कि सोनू को उसकी प्रेमिका ने फोन कर राजस्थान के झालावाड़ जिले के गुराड़ी गांव बुलाया था. वहां पहुंचते ही युवती के परिजनों और गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बना लिया. आरोप है कि युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबरन पेशाब पिलाया गया और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा गया. 

सूत्रों का दावा: भोपाल आई थी युवती

सूत्रों के मुताबिक युवती करीब 15 दिन पहले भोपाल आई थी और युवक के साथ रहने लगी थी. करीब दस दिन पहले युवती के परिजन भोपाल पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर अपने साथ राजस्थान ले गए. तीन दिन पहले युवती ने युवक को कॉल कर अपने गांव बुलाया और साथ रहने की बात कही. युवती के कहने पर युवक झालावाड़ के दांगीपुरा पहुंचा, जहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

दांगीपुरा पुलिस ने आरोपों से किया इनकार

पूरे मामले में राजस्‍थान के दांगीपुरा पुल‍िस थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिस युवक के साथ घटना होने की बात कही जा रही है, वह नाबालिग है. पुलिस ने उसे युवती के घर से लाकर सुरक्षित रखा है. युवक ने किसी भी तरह की बंधक बनाकर मारपीट की घटना से इनकार किया है. थाना प्रभारी के अनुसार युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

अब तक नहीं मिली कोई शिकायत

फिलहाल इस मामले में न तो दांगीपुरा पुलिस को कोई लिखित शिकायत मिली है और न ही मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से कोई संपर्क किया गया है. वायरल वीडियो में जो व्यक्ति मारपीट करता दिख रहा है, वह युवती का पति बताया जा रहा है. हालांकि युवक और युवती के पति दोनों ने ही इस तरह की घटना से इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com