विज्ञापन

भोपाल: भगवान के हाथ जोड़ने के बाद मंदिरों से करते चोरी; 10 थानों की पुलिस को थी तलाश; गैंग के छह लोग गिरफ्तार

भोपाल की देहात पुलिस ने करीब 8-9 महीने से मंदिरों में चोरी कर रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है. चोर पहले गांवों और सुनसान इलाकों के मंदिरों को टारगेट करते थे, फिर रेकी करने के बाद चोरी करते थे.

भोपाल: भगवान के हाथ जोड़ने के बाद मंदिरों से करते चोरी; 10 थानों की पुलिस को थी तलाश; गैंग के छह लोग गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.
NDTV

भोपाल की देहात पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरोह के सदस्य मंदिरों की पहले रेकी करते और फिर मौका मिलते ही मंदिर पहुंचकर पहले हाथ जोड़कर माफी मांगते और चोरी की घटना को अंजाम दे देते थे. गिरोह के सदस्य देखते ही देखते मंदिर में रखे सोने चांदी के आभूषण, मूर्तियां, छत्र, दानपेटी में रखा कैश पार कर देते. पुलिस को लंबे समय से इनकी तलाश थी.

गिरोह का सरगना 31 हजार का इनामी बदमाश दीनदयाल उर्फ दीना महाराज था. आरोपी दिन में मजदूरी करते और मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते.

चोरों के पास से बरामद मंदिरों से चुराया सामान.

चोरों के पास से बरामद मंदिरों से चुराया सामान.

10 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

दरअसल, भोपाल के बैरसिया सहित आसपास के कई जिलों में पिछले आठ-नौ महीनों से मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं. करीब 10 थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी, लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद SIT गठित की गई. सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने भोपाल सूखी सेवनिया से 6 लोगों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान उन्होंने 11 मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की घटना को स्वीकार किया.

Latest and Breaking News on NDTV

मुख्य आरोपी मजदूरों के साथ करता यह काम

जांच में सामने आया कि गिरोह गांवों और सुनसान इलाकों के मंदिरों को निशाना बनाता था. रायसेन का रहने वाला मुख्य आरोपी दीनदयाल उर्फ दीना महाराज अपने गांव और आसपास के मजदूरों को काम के नाम पर अपने साथ लाता था. उन्हें इन वारदातों को अंजाम देने में शामिल कर लेता. वह खुद मंदिरों की रेकी करता और फिर साथियों के साथ चोरी की घटना को अंजाम देता.

चोरी करने के बाद गिरोह अशोकनगर के करीला और अन्य स्थानों पर चला जाता. वहां कुछ दिन रुककर फिर भोपाल लौटता और चोरी की घटना को अंजाम देता.

सिंचाई विभाग में ड्राइवर करता खरीदारी का काम

पुलिस ने मामले में नर्मदापुरम निवासी आनंद उर्फ इंद्र नारायण को भी गिरफ्तार किया है. आनंद सिंचाई विभाग में ड्राइवर है और चोरी का सामान खरीदकर ठिकाने लगाता था. पुलिस ने आरोपियों से 16 चांदी के छत्र, चांदी की थालियां, चांदी के नारियल, और कई सामान बरामद किया है. इनकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें- दतिया में आज से BJP-कांग्रेस के स्टार प्रचारक, CM करेंगे जनसभाएं; उपचुनाव से पहले Congress को लगा बड़ा झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com