मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल के लापता किशोर की हत्या को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि उसका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था. आशंका है कि उसका प्राइवेट पार्ट काटकर बेचने की साजिश थी. पुलिस इस मामले में लगभग 13 लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी को अभी तक लापता हिस्सा बरामद नहीं हुआ है.
शामला हिल्स थाना पुलिस के अनुसार, नाबालिग 6 अगस्त को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुआ था. वह इकलौता बेटा था, जो मोती मस्जिद, इकबाल मैदान और आसपास के इलाकों में फेरी लगाकर पेन कॉपी बेचता था और उसी कमाई से परिवार का खर्च चलता था. परिजन की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी.
11 अगस्त को छोटे तालाब के पास उसका शव मिला था. चप्पल और कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की. इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें- MP: पत्नी से शराब का विवाद बेटी की हत्या तक पहुंचा, 6 साल की मासूम को पिता ने पटक-पटक मार डाला