Madhya Pradesh: बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ड्यूूटी से गैरहाजिर प्रबंधक निलंबित, इन्हें भी मिली चेतावनी

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल,अधिकारी को अनुपस्थिति और लापरवाही के चलते निलंबित किया गया. बता दें कि ये बिजली आपूर्ति खजूरी सड़क वितरण केंद्र में बाधित हुई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के खजूरी सड़क क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के बाधित होने के दौरान एक अधिकारी की अनुपस्थिति और लापरवाही के मामले में प्रबंधक गौरव अटूट को निलंबित कर दिया गया है. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खजूरी सड़क वितरण केंद्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी.

इस दौरान इस क्षेत्र में पदस्थ प्रबंधक गौरव अटूट मौके से गायब रहे. प्रथमदृष्टया उन्हें दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में अटूट को मुख्यालय संभागीय कार्यालय भोपाल से अटैच कर दिया गया है.

Advertisement

सभी कर्मचारियों को मिली चेतावनी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सभी कर्मचारियों को सचेत किया है और कहा है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वो उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरंतर प्रयास करते रहें.

अधिकारी की लापरवाही के कारण गोल हो रही बिजली

राज्य में वर्तमान में किसान खेती के कार्य में लगे हुए है और मौसम में उमस भी है. लिहाजा इस समय सभी को बिजली की ज्यादा जरूरत है. ऐसे में एक अधिकारी की लापरवाही के चलते बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़े: Union Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेगी मोदी 3.0 का पहला बजट, जानें क्या होगा खास?

Topics mentioned in this article