विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

सट्टेबाजी और जुए में करा बैठा बड़ा नुकसान, फिर ट्रेनों में करने लगा चोरियां; भोपाल GRP ने आरोपी को दबोचा

भोपाल जीआरपी ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो ट्रेन में यात्रियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. आरोपी के पास से 7 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है.

सट्टेबाजी और जुए में करा बैठा बड़ा नुकसान, फिर ट्रेनों में करने लगा चोरियां; भोपाल GRP ने आरोपी को दबोचा

MP News in Hindi: भोपाल में जीआरपी ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 7 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया गया है. वह ट्रेन में यात्रियों के साथ चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे. जानकारी के अनुसार, आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं गेमिंग में बड़ा नुकसान उठा बैठे थे. फिर उन्होंने पैसे कमाने के लिए भोपाल क्षेत्र में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी करना शुरू कर दिया. आरोपियों ने सोने के मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी सहित अन्य आभूषणों की चोरी की. 

पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी को बाजपुरा की रहने वाली श्रद्धा अग्रवाल (52) का ट्रेन से पर्स चोरी हो गया, उस दौरान वह ट्रेन में सो रही थीं और प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास ट्रेन थी. बैग में चेन, मंगलसूत्र, लेडीज अंगूठी और लगभग ₹35,000 थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल रेल के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल और उप पुलिस अधीक्षक रेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया.

तकनीकी साक्ष्यों एवं लगभग 200 किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दिनांक 30 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने जीआरपी भोपाल के चार मामलों में चोरी करना स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने के आभूषण कुल कीमत लगभग ₹7 लाख बरामद किए गए हैं. आरोपी की पहचान प्रांजल दीक्षित के रूप में हुई है, जो लखनऊ (यूपी) का रहने वाला था.

ये पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें- MP-Chhattisgarh News Live: दारू के नशे में दो लड़कियों का रोड पर उत्पात, VIDEO आया सामने; देखने वाले रहे गए दंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com