विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2024

चिकन ने करा दिया मर्डर! दो भाइयों ने तीसरे की कर दी हत्या, मां ने उठाया ये कदम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल चिकन की वजह से हत्य़ा का मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी.

चिकन ने करा दिया मर्डर! दो भाइयों ने तीसरे की कर दी हत्या, मां ने उठाया ये कदम

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल चिकन की वजह से हत्य़ा का मामला सामने आया है. यहां दो युवकों ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी. वारदात की वजह यह थी कि मृतक घर में नॉनवेज लेकर आ गया था. घर में कोई भी नॉनवेज नहीं खाता था, जिसे लेकर तीनों में विवाद हो गया और दो भाइयों ने मिलकर तीसरे की हत्या कर दी.  

घटना 9 नवंबर की रात की है. 22 वर्षीय युवक को संदिग्ध हालत में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से गला घोंटने की बात सामने आई. पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि चिकन लाने के चलते हत्या की थी.

तीनों भाई शराब पीने के थे आदी

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिवारजनों से अलग अलग पूछताछ की गई, जिसमें सभी के बयानों में भिन्नता पाई गई.

पुलिस ने बताई कहानी 

इस पूरे मामले पर बैरागढ़ थाना प्रभारी कमलजीत रंधावा ने कहा कि ये घटना 9 नवम्बर की है ये तीन भाई थे और उनकी मां साथ रहती थी. तीनो भाई नशा करने के आदी थे. मृतक अंशुल घर पर नॉनवेज लेकर आया था, तब उसके दोनों बड़े और छोटे भाई और उनके बीच कहासुनी हो गई कि उनके घर में नॉनवेज नहीं आता है. इस बात पर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नशे की हालत में दोनों भाइयों ने मिलकर बीच वाले भाई की हत्या कर दी. भाइयों ने रस्सी से गला घोटकर अंशुल की हत्या कर दी.

मां भी बनी आरोपी

पुलिस ने इस मामले में मां को भी आरोपी बनाया है क्योंकि उन्होंने जुर्म को छुपाया. दोनों की ही गिरफ्तारी हो चुकी है. बीएनएस 103 ,238 ,3(5) की धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है.

झांसी हादसे के बाद एक्शन में आया एमपी का स्वास्थ्य विभाग, निजी और सरकारी अस्पतालों को जारी हुआ नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com