MP Covid Update: मध्य प्रदेश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, जानिए लेटेस्ट अपडेट 

Corona Update: देशभर में कोरोना के नए मामले आ रहे हैं. मध्यप्रदेश भी इसके लिए पीछे नहीं है. प्रदेश में कोरोना अपने पैर पसार रहा है. प्रदेश में हर दिन कोरोना के नए केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins

MP Covid News : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) मरीज लगातार मिल रहे हैं. 24 घंटे के अंदर 5 नए मरीजों के मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. प्रदेश में अब 21 एक्टिव केस हैं. इधर, बढ़ रही मरीजों की संख्या के बाद स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील कर रहा है. वहीं, कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या ने लोगों को चिंता में डाल दिया है. 

इस जिले में इतने मरीज मिले हैं 

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में तीन ,जबलपुर (Jabalpur) में दो, सीहोर (Sehore) में एक मरीज़ की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. प्रदेश में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 21 है. राजधानी भोपाल में अभी 7 एक्टिव मरीज हैं, जबकि इंदौर में 11 , जबलपुर में एक, ग्वालियर में एक एक्टिव केस हैं. इन सभी का इलाज चल रहा है.

Advertisement

 ये भी पढ़ें बेगमों के शासनकाल का गवाह है भोपाल का गौहर महल, इसके आस-पास होती हैं फिल्मों शूटिंग

इस बार सतर्कता नहीं 

कोरोना के बढ़ रहे मामलों के बीच लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं. भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोरोना से बचाव के लिए कोरोना के नियमों के प्रोटोकॉल का लोग पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, कोविड वैक्सीनेशन के बाद लोगों ने सावधानी बरतने में ढील बरतनी शुरू कर दी है, लेकिन लगातार बढ़ रहे मामलों ने एक बार फिर से सभी की चिंता बढ़ा दी है. 

ये भी पढ़ें Jabalpur : दुष्कर्म का आरोप सिद्ध करने में नाकाम रही जबलपुर पुलिस, कोर्ट ने दी ये नसीहत


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.