CJP की बैठक में भारी हंगामा, छात्रों ने लगाए नारे- 'यह दिल्ली नहीं भोपाल है'

CJP की भोपाल में हो रही बैठक में पहुंचे छात्रों ने जमकर विरोध किया. इस दौरान उन्‍होंने कहा- यह दिल्ली नहीं भोपाल है, यहां ऐसा कुछ नहीं चलेगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bhopal cjp meeting commotion students protest school audit.

भोपाल के गांधी भवन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर आयोजित बैठक में जमकर हंगामा हुआ. बैठक के दौरान अचानक कुछ छात्र और युवा नेता मौके पर पहुंचे और संगठन की गतिविधियों व स्कूल ऑडिट की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया.

बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी. विरोध दर्ज करा रहे छात्रों ने कहा- 'यह दिल्ली नहीं, भोपाल है', यहां ये सब नहीं चलेगा. छात्रों ने 'कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद' और 'तानाशाही नहीं चलेगी' जैसे तीखे नारे भी लगाए. हंगामे की सूचना मिलते ही गांधी भवन में भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए छात्रों व युवाओं को समझाइश देकर वहां से रवाना किया.

Advertisement

काली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे थे छात्र

दरअसल, बैठक के दौरान छात्रों का एक समूह अंदर दाखिल हुआ, जिनमें से कुछ छात्र काली टी-शर्ट पहने हुए थे. उन्होंने CJP प्रतिनिधियों से स्कूलों के ऑडिट के उद्देश्यों और दिल्ली में हुए पिछले प्रदर्शनों को लेकर तीखे सवाल पूछे, जिसके बाद माहौल गरमा गया.

क्या है CJP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों का नागरिक स्तर पर ऑडिट कर रही है. संगठन का तर्क है कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से नहीं पहुंच पाते, इसलिए जनता के माध्यम से स्कूलों का जमीनी डेटा जुटाया जा रहा है.

इस ऑडिट के तहत पानी, शौचालय, बिजली, कक्षाओं की स्थिति, शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात, उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक, यूनिफॉर्म, छात्रवृत्ति और मिड-डे मील जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं की जांच की जानी है. इसके अलावा स्कूल भवन की सुरक्षा, फर्स्ट-एड, अग्निशामक यंत्र, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, पुस्तकालय और कंप्यूटर की उपलब्धता का आकलन भी शामिल है.

पत्नी की ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म से परेशान पति ने दी जांच, वीडियो बनाकर मामा के बेटों पर लगाएं गंभीर आरोप

Advertisement

धमतरी के 4 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, ऑटोमैटिक खुला एशिया का इकलौता साइफन डैम, प्रशासन अलर्ट

Topics mentioned in this article