विज्ञापन
This Article is From Apr 18, 2025

रेप मामले में भोपाल की इस प्राइवेट स्कूल की मान्यता रद्द, साढ़े 3 साल की बच्ची से टीचर ने किया था घिनौना कृत्य 

MP News: राजधानी भोपाल की एक प्राइवेट स्कूल में बच्ची से रेप के मामले में कलेक्टर ने कड़ा एक्शन लिया है. इस प्रावेट स्कूल की मान्यता को कलेक्टर ने रद्द कर दिया है. 

रेप मामले में भोपाल की इस प्राइवेट स्कूल की मान्यता रद्द, साढ़े 3 साल की बच्ची से टीचर ने किया था घिनौना कृत्य 

3 Year Old Student Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक प्राइवेट स्कूल की मान्यता रद्द कर दी गई है. साढ़े 3 साल की मासूम बच्ची से रेप की वारदात के बाद कलेक्टर ने ये कड़ा कदम उठाया है. अब यहां पढ़ने वाले छात्र दूसरे स्कूल में एडमिशन ले सकेंगे. 

ये है मामला 

दरअसल राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली प्राइवेट स्कूल रेडक्लिफ स्कूल में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की एक बच्ची से रेप की घटना हुई थी. इसी स्कूल के एक टीचर कासिम रेहान ने दुष्कर्म किया था. इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था. इस घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया था. प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया. स्कूल की लापरवाही को लेकर मान्यता को रद्द करने का फैसला लिया गया. 

कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में प्राइवेट  रेडक्लिफ स्कूल द्वारा किए गए मान्यता नवीनीकरण प्रस्ताव को जिला शिक्षा केंद्र से अस्वीकृत किया जा चुका है. ये स्कूल सत्र 2025-26 से शाला का संचालन नहीं कर सकेगी. 

ये भी पढ़ें CG Board Result: 10-12वीं कक्षाओं के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस तारीख तक जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम

 तब इसलिए नहीं हुई थी मान्यता रद्द 

भोपाल के DM कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्कूल की मान्यता रद्द की है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खराब ना हो इसलिए घटना के तुरंत बाद सितंबर 2024 को मान्यता रद्द करने का आदेश जारी नहीं हुआ था. लेकिन अब कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है. इसके बाद अब यहां पढ़ने वाले छात्र स्वयं के खर्चे पर प्राइवेट या सरकारी स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 'गोली कहीं भी चल सकती है'... CEO ने जनपद पंचायत अध्यक्ष को दी धमकी, थाने में शिकायत दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com