विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2026

NH-552 का टोल प्लाजा बना वसूली का अड्डा! मारपीट और दहशत फैलाकर वसूल रहे दोगुना टैक्स

भिंड-गोपालपुरा NH-552 पर ऊमरी स्थित टोल प्लाजा पर अनियमितताओं और विवादों की खबरें हैं. वाहन चालकों का आरोप है कि यहां बिना फास्टैग के मनमाना टोल टैक्स वसूला जा रहा है, खासकर और भारी वाहनों से दोगुना टैक्स लिया जा रहा है.

NH-552 का टोल प्लाजा बना वसूली का अड्डा! मारपीट और दहशत फैलाकर वसूल रहे दोगुना टैक्स

भिंड-गोपालपुरा NH-552 पर ऊमरी स्थित टोल प्लाजा (Toll Plaza) इन दिनों गंभीर अनियमितताओं और विवादों का केंद्र बना हुआ है, जहां देशभर में टोल वसूली के लिए फास्टैग सिस्टम अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं, इस टोल प्लाजा पर अब भी पुराने तरीके से वसूली जारी है. इससे वाहन चालकों में भारी नाराजगी है.

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निर्देशों के तहत पूरे देश में फास्टैग लागू किया गया था, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जाम की समस्या कम हो, लेकिन भिंड का यह टोल प्लाजा इन नियमों को खुली चुनौती देता नजर आ रहा है.

मनमानी वसूली और दोगुना टैक्स

वाहन चालकों का आरोप है कि यहां बिना फास्टैग (Fastag) के ही मनमाना टोल टैक्स वसूला जा रहा है. खासतौर पर भारी वाहनों को निशाना बनाकर उनसे नियमों के विपरीत दोगुना टैक्स लिया जा रहा है. यह वसूली न केवल अवैध बताई जा रही है, बल्कि इससे परिवहन व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है.

विरोध करने पर दबंगई और हिंसा

स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब कोई वाहन चालक इस वसूली का विरोध करता है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल प्लाजा पर मौजूद कुछ युवक लाठी-डंडों और हथियारों से लैस होकर खुलेआम दबंगई करते हैं. वाहन चालकों को धमकाया जाता है और कई मामलों में मारपीट तक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।. यहां मारपीट और यहां तक कि गोलीबारी की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं.

शिकायतें लेकिन कार्रवाई नहीं

इस पूरे मामले को लेकर भारी वाहनों से दोगुना टैक्स वसूली की शिकायत तत्कालीन कलेक्टर तक पहुंच चुकी है. बावजूद इसके, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.

MPRDC का बयान भी विवादों में

मामले में MPRDC के महाप्रबंधक राजेश दाहिमा का बयान भी चर्चा में है. उन्होंने इस स्थिति के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जैसा सरकार चला रही है, वैसा ही संभव है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले टोल पर फास्टैग लागू करने का प्रस्ताव भोपाल भेजा गया है और उनका काम केवल प्रस्ताव भेजना है और वो भेज देते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com