Viral Video: भिंड एसपी से ग्वालियर डीआईजी बनाए गए आईपीएस अधिकारी डॉ. असित यादव का एक बार फिर वायरल है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए डीआईडी ने भिंड में आयोजित अपने विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए विवादत बयान देते नजर आए हैं, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा का दौर शुरू हो गया.
ये भी पढ़ें-NCRB Data: नेशनल एवरेज से भी कम हुआ UP में क्राइम, महिला अपराध में भी आई कमी, साल 2024 में कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं!
'ग्वालियर में अपने स्टेनो से पूछूंगा कि कौन अपने आपको तीस मारखां समझता है'
रिपोर्ट के मुताबिक बीते गुरुवार को भिंड शहर के दावत होटल में डॉ. असित यादव के विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में जिले के कई टीआई, एसडीओपी, डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि, “ग्वालियर में अपने स्टेनो से पूछूंगा कि कौन अपने आपको तीस मारखां समझता है… उसका नाम बताना, उसकी मैं सबसे ज्यादा ऐसी-तैसी करूंगा.”
VIDEO: 'जो खुद को तीस मार खां समझेगा, उसकी सबसे पहले ऐसी-तैसी करूंगा', ग्वालियर के नए DIG का विवादित बयान वायरल#GwaliorNews #gwaliordig #drasityadav #ControversialStatementshttps://t.co/BUu9e82QvD pic.twitter.com/Tyj40iG1Ci
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 8, 2026
'जिसको अपने बारे में थोड़ी भी गलतफहमी हो, सबसे पहले उसी को टारगेट करूंगा'
ग्वालियर डीआईजी ने आगे कहा कि, “जिसको अपने बारे में थोड़ी सी भी गलतफहमी हो, चाहे वह टीआई हो, डीएसपी हो, एएसपी हो, अगर वह एसपी भी होगा तो उसको भी देखेंगे… सबसे पहले उसी को टारगेट करूंगा.” उनके इस बयान के बाद विदाई समारोह में मौजूद कई अधिकारी मुस्कुराते नजर आए, लेकिन अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-बंगाल में TMC की हार पर पार्टी लाइन से चूके कांग्रेस MLA, बोले, ममता बनर्जी की 'अहंकार की राजनीति' का नतीजा
ये भी पढ़ें-Panama Papers: पनामा पेपर्स टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी की याचिका पर 12 मई को MP हाईकोर्ट में होगी अंतिम सुनवाई
पहले भी विदाई समारोह में “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” गाने पर झूमते नजर आए थे
गौरतलब है कि इससे पहले भी डॉ. असित यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विदाई समारोह के दौरान फिल्मी गाना “नायक नहीं खलनायक हूं मैं” बजता दिखाई दिया था. उस वीडियो में कुछ टीआई और एसडीओपी उन्हें कंधे पर उठाकर जश्न मनाते नजर आए थे और अब एक बार फिर उनके नए वीडियो ने माहौल को गरमा दिया है.
डॉ. असित यादव के वायरल वीडियो को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है
सोशल मीडिया पर लोग ग्वालियर के नए डीआईडी के बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई इसे सख्त प्रशासनिक चेतावनी बता रहा है तो कोई इसे एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की गरिमा के खिलाफ मान रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अभी तक डॉ. असित यादव या पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन भिंड से लेकर ग्वालियर तक यह मामला चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.