मध्य प्रदेश के भिंड–ग्वालियर NH-719 पर तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका में पंजाबी ढाबे के पास 20 फरवरी की रात करीब ढाई बजे बारातियों को छोड़कर ग्वालियर जा रही बस ने ईको कार को टक्कर मार दी. भिंड-ग्वालियर NH 719 पर हुए इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर गोहद चौराहा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, बाकी छह गंभीर घायलों का ग्वालियर में इलाज चल रहा है.
Bhind Road Accident: बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार्.
दो शवों की पहचान हुई
हादसे में मारे गए दो मृतकों की शिनाख्त जगदीश भदौरिया और अतुल शिवहरे के रूप में हुई है. पुलिस बाकी तीन अन्य शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है, ताकि उनके परिजनों को सूचना दी जा सके.
VIDEO: स्ट्रीट डॉट के बच्चे को बचाने में चाय की दुकान में घुसी तेज रफ्तार कार, एयरबैग ने बचाई जान
कार में फंस गए थे सवार
हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर लगते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए. पुलिस को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हादसे की जो तस्वीरें सामने आईं हैं, वे काफी खौफनाक हैं.