विज्ञापन
Story ProgressBack

MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन, बड़नगर में महिलाओं से राहुल गांधी करेंगे संवाद

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा बुधवार को उज्‍जैन जिले के बड़नगर होते हुए रतलाम पहुंचेगी. इस दौरान राहुल गांधी बड़नगर में महिलाओं से संवाद करेंगे.

MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन, बड़नगर में महिलाओं से राहुल गांधी करेंगे संवाद

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का आज यानी बुधवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में पांचवां और आखिरी दिन है. यात्रा उज्जैन (Ujjain) जिले के बड़नगर (Barnagar) से शुरू होगी. राहुल गांधी यहां रोड शो करेंगे. साथ ही महिलाओं से संवाद करेंगे. बड़नगर से यात्रा धार जिले के बदनावर पहुंचेगी, जहां जनसभा और लंच होगा. इसके बाद दोपहर 3 बजे यात्रा रतलाम में प्रवेश करेगी. 

फव्वारा चौक पर सभा को संबोधित करेंगे राहुुल गांधी

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज दोपहर 3 बजे रतलाम में प्रवेश करेगी, जहां फव्वारा चौक पर राहुुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद रोड शो में शामिल होंगे. जिसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी. 

दरअसल, आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 53वां दिन है. वहीं दोपहर करीब 1 बजे सासंद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मध्य प्रदेश के बदनावर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद ये न्याय यात्रा मुलथान से होती हुई रतलाम जिले में प्रवेश करेगी. बता दें कि इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विवके तन्खा, कांतिलाल भूरिया, सज्जन सिंह वर्मा शामिल होंगे.  

जगह-जगह बनाए गए स्वागत मंच

रोड शो मार्ग पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं. ताकि यात्रा का भव्य स्वागत किया जा सके. गजनान नगरी में विशाल आमसभा का आयोजन रखा गया है. इससभा में करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना हैं. बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए हैं. उनकी सुरक्षा में 550 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं.

ये भी पढ़े: ...तो राहुल गांधी तोड़ेंगे 'सारे रिकॉर्ड', बदनावर की सभा में जुटने जा रही है इतने लाख लोगों की भीड़

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भाई ने अश्लील फिल्म देखकर.... छोटी बहन का किया बलात्कार फिर माँ के सामने....
MP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन, बड़नगर में महिलाओं से राहुल गांधी करेंगे संवाद
Jabalpur Regional Industry Conclave CM Mohan Yadav inaugurated investors from these countries gathered
Next Article
Jabalpur Industry Conclave: CM मोहन यादव ने किया रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का उद्घाटन, इन देशों के निवेशक जुटे
Close
;