बैतूल में बड़ी चूक, वाटर प्लांट में मिला दिया कीटनाशक, 2 दिनों तक रूकी सप्लाई, फेंकना पड़ा 45 लाख लीटर पानी

Chemicallized Drinking water: मामला नगर में पानी की आपूर्ति करने वाले प्रमुख फ़िल्टर प्लांट का है, जहां से पूरे शहर में प्रतिदिन 72 लाख लीटर पानी सप्लाई किया जाता है. फिल्टर प्लांट में कार्यरत मजदूर की गलती से प्लांट मिले कीटनाशक का खुलासा क्वालिटी चेक के दौरान हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए और आनन फानन में 45 लाख लीटर पानी को नदी-नाले में बहाना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PESTICIDES MIXED WATER IN MUNICIPAL WATER FILTER PLANT

Pesticides Mixed In Drinking Water: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पेय जल सप्लाई करने वाले फिल्टर प्लांट में नगर पालिका परिषद के एक कर्मचारी द्वारा गलती से कीटनाशक मिला दिया. गनीमत यह रही कि समय रहते इसका पता चल गया अन्यथा इंदौर के भागीरथपुरा इलाके जैसी घटना बैतूल जिले में भी हो सकती थी. बड़ी चूक का पता चलते ही 45 लाख लीटर पीने के पानी को नदी और नाले में बहाना पड़ा. 

मामला नगर में पानी की आपूर्ति करने वाले प्रमुख फ़िल्टर प्लांट का है, जहां से पूरे शहर में प्रतिदिन 72 लाख लीटर पानी सप्लाई किया जाता है. फिल्टर प्लांट में कार्यरत मजदूर की गलती से प्लांट मिले कीटनाशक का खुलासा क्वालिटी चेक के दौरान हुआ तो अधिकारियों के होश उड़ गए और आनन फानन में 45 लाख लीटर पानी को नदी-नाले में बहाना पड़ा.

ये भी पढ़ें-डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!

दो दिनों पहले नगर में पेयजल की सप्लाई अचानक बंद हो गई

रिपोर्ट के मुताबिक दो दिनों पहले अचानक नगर में पेयजल की सप्लाई करने वाली फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति अचानक बंद हो गई. वजह सामने आई तो लोगों को हाथ-पांव फूल गए. पेजयल सप्लाई बाधित होने से शहरवासी नल कूप और अन्य साधनों के भरोसे काम चलाने को मजबूर हो गए. पानी का आपूर्ति में शहर में नहीं होने से उत्पन्न जल संकट से आसपास त्राहिमाम मच गया.

Advertisement

आरोपी को पता नहीं था कि कौन सा केमिकल में डालना था

मामले पर कांग्रेसी पार्षद ने बताया कि फिल्टर प्लांट में कीटनाशक मिलाने वाले आरोपी मजदूर को पता नही था कि कितनी मात्रा में कौन सा केमिकल फिल्टर प्लांट में डालना है, क्योंकि फिल्टर प्लांट पर कोई भी ज़िम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहता है. उन्होंने कहा कि गनीमत थी कि फिल्टर प्लांट में कीटनाशक का पता समय रहते पता लग गया वरना अनहोनी हो सकती थी. 

ये भी पढ़ें-MBA Girl Murder: इंदौर के साइकोपैथ प्रेमी ने बयां किया एक और घिनौना सच, प्यार-मोहब्बत से उठ जाएगा भरोसा!

45 लाख लीटर हार्मफुल केमिकल वाला पानी नदी में छोड़ा गया

नगर पालिका के जल प्रदाय शाखा के ज़िम्मेदार भी मानते है कि गलती हुई है. फिलहाल, फिल्टर प्लांट के पानी को नदी में वापस छोड़ा जारहा है और गलती करने वाले मजदूर को फिल्टर प्लांट से हटा दिया गया है. सवाल यह उठता है कि हार्मफुल केमिकल को नदी में छोड़े जाने के बाद नदी के जीव जंतु ओर नदी पर आश्रित पक्षियों को होने वाले नुकसान की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?

ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया

Advertisement