Barwani Bull Fight: बड़वानी शहर के पनवाड़ी दरगाह मैदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन सांड आपस में भिड़ गए और करीब आधे घंटे तक जमकर उत्पात मचाते रहे. इस दौरान मैदान में मौजूद लोग जान बचाकर भागते नजर आए. पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सांडों की लड़ाई और लोगों की जान बचाने की कोशिश साफ दिखाई दे रही है. घटना ने एक बार फिर शहर में आवारा मवेशियों की समस्या और लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
आधे घंटे तक चलता रहा सांडों का संघर्ष
जानकारी के अनुसार पनवाड़ी दरगाह मैदान में तीन सांड अचानक आपस में भिड़ गए. उनकी यह लड़ाई करीब 30 मिनट तक चलती रही, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.

Barwani Bull Fight: सांडों की भिड़ंत
एक सांड पानी के टैंक में गिरा
लड़ाई के दौरान एक सांड पास में बने पानी के टैंक में जा गिरा, जबकि अन्य दो सांड मैदान में ही एक-दूसरे से भिड़ते रहे. इस स्थिति ने मौके पर मौजूद लोगों की परेशानी और बढ़ा दी.

Barwani Bull Fight: टैंक में गिरा सांड
लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सांडों को अलग करने की कोशिश की. किसी ने पानी डालकर उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन सांडों का गुस्सा कम नहीं हुआ. स्थिति इतनी भयावह हो गई कि आखिरकार लोगों को अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा.
CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सांडों की टक्कर और लोगों की भागदौड़ साफ दिखाई दे रही है. वीडियो में एक व्यक्ति सांडों पर पानी डालते हुए नजर आता है, लेकिन जब सांड उसकी ओर बढ़ते हैं तो वह भी भाग खड़ा होता है.
आवारा मवेशियों से बढ़ रहा खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आवारा मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. अक्सर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सांडों की भिड़ंत से लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है.
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है.
यह भी पढ़ें : कोरिया रेत खनन विवाद हुआ हिंसक; SUV में जिंदा जला शख्स, 4 घायल, 4 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में IB सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार, उद्योगपतियों को गैंगस्टरों से दिलवाई धमकी; रंगदारी सिंडिकेट पर एक्शन
यह भी पढ़ें : राम मंदिर दान विवाद: मंदिर ट्रस्ट भंग करने और CBI जांच की मांग, पुजारी महासंघ ने PM मोदी को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें : एमपी के खिलाड़ियों को डायरेक्ट मिलेगी पुलिस की नौकरी! सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा बदलाव