विज्ञापन

BJP के मंडल अध्यक्ष ने महिला पुलिस कर्मी से की छेड़छाड़, आरोप- जबरन गाड़ी में बैठा, हाथ पकड़ा... FIR दर्ज 

MP News: बीजेपी के नेता ने  महिला पुलिसकर्मी का पीछा किया, गाड़ी में जबरन बैठाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा और ...आइए जानते हैं पूरा मामला आखिर क्या है?

BJP के मंडल अध्यक्ष ने महिला पुलिस कर्मी से की छेड़छाड़, आरोप- जबरन गाड़ी में बैठा, हाथ पकड़ा... FIR दर्ज 
बीजेपी के मंडल अध्यक्ष पर महिला पुलिस कर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं. इस मामले में महिला पुलिस कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. 

महिला पुलिस कर्मी ने लगाए ये आरोप

बड़वानी जिले में महिला पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां  भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर गंभीर आरोप लगे हैं.  शिकायत के अनुसार आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी का पीछा किया,गाड़ी में जबरन बैठ गया और उसके हाथ को पकड़कर अश्लील हरकत की. वहीं महिला को पसंद करने की बात कही. महिला के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. 

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला की शिकायत पर  बड़वानी पुलिस ने  SC/ST एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. वहीं जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में नखरेबाजी  कर आरोपी की जल्द  गिरफ्तारी की मांग की है.इधर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं. वहीं भाजपा के मंडल अध्यक्ष पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ का मामला सुर्खियों में बना हुआ है.  

ये भी पढ़ें Aanandji Singh Suspend: डिप्टी कमिश्नर आनंदजी सिंह सस्पेंड, फर्जी टैंडर केस के मामले में विभाग ने की कार्रवाई

ये भी पढ़ें Suspend: रामानुजगंज-बलरामपुर के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सस्पेंड, इस काम में की थी भारी गड़बड़ी 

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close