विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2024

Balaghat  में चोरों ने बांट रखा था अपना-अपना इलाका, पुलिस ने ऐसे कर दिया खुलासा

Balaghat Police: बालाघाट पुलिस ने जिले में चोरी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके बड़ा खुलासा किया है. चोर आपस में अपना-अपना इलाका बांट रखें थे.

Balaghat  में चोरों ने बांट रखा था अपना-अपना इलाका, पुलिस ने ऐसे कर दिया खुलासा
Balaghat  में चोरों ने बांट रखा था अपना-अपना इलाका, खाकी ने ऐसे कर दिया खुलासा.

Madhya Pradesh News : आपने पुलिस को, तो बीटों का बंटवारा करते हुए सुना होगा. जैसे आमतौर पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बीटों को बांट लेते हैं. ये भी तय कर लेते हैं, कब कहां कौन गस्त करेगा. लेकिन मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस की स्टाइल में चोरों ने भी अपना इलाका( बीट) बांट रखी थी. चोरों ने ये तय कर रखा था कि कौन से इलाके में कौन चोरी करेगा. कोई चोर दूसरे चोर के इलाके में हाथ नहीं मारता था. लेकिन पुलिस ने अब इस पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया. 

लाखों रुपये का चोरी किया गया सामान जब्त

स्थानीय कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि थाना ग्रामीण नवेगांव की तीन चोरियां हुई थी. वहीं, थाना भरवेली की चार चोरियों का खुलासा किया गया, जिसमें चोरी का सामान 9 लाख 90 हजार का चोरी का सामान जब्त किया गया.

ये भी पढ़ें- Dindori : गर्भवती पत्नी से बेड साफ कराने और हत्याकांड से जुड़े मामले पर बड़ा एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार

ऐसे तोड़ते थे ताला

पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने बताया कि चोरों द्वारा आपस में चोरी करने का इलाका बांट लिया गया था. यह अक्सर शहर के सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए शहर छोड़ कर आसपास के गांव में सूने मकान की जानकारी इकट्ठा करके लोहे की राड से ताला अलमारी का लॉक तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन  (26),  जितेन (37)  वहीं, तीसरा आरोपी प्रदीप पिता ज्ञानी राम कुमारे उम्र 27 वर्ष को पकड़ा गया है. इनके पास से चुराए गए चांदी-सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्मी स्टाइल में आरोपी ने पुलिस पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाकर भागे पांच थानों के सिपाही

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com