विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2026

आत्माराम पारदी हत्याकांड: CID की रिमांड पर बर्खास्त SI रामवीर सिंह कुशवाहा, 4 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हाथ लगा कोई सबूत

Atmaram Pardi Murder Case: सूत्रों कि माने तो टीम यहां हथियारों की रिकवरी के लिए गई थी. हालांकि CID को उनके भांजे से पूछताछ कर लौटना पड़ा, लेकिन कोई ठोस बरामदगी नहीं हो सकी.

आत्माराम पारदी हत्याकांड: CID की रिमांड पर बर्खास्त SI रामवीर सिंह कुशवाहा, 4 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं हाथ लगा कोई सबूत

Atmaram Pardi Murder Case: गुना का चर्चित आत्माराम पारदी हत्याकांड में प्रकाश सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाहा को सीआईडी रीवा जेल से गुना को लेकर आई थी. उसे इस मामले में Crime Investigation Department (CID) ने 5 दिन की रिमांड पर लिया था, लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी जांच कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी है. सीआईडी की टीम ने हत्या के आरोपी रामवीर सिंह को लेकर बीलाखेड़ी गांव में पहुंचकर सर्चिंग की. उसके बाद CID टीम आरोपी रामवीर सिंह कुशवाह को लेकर गुना की हनुमान कॉलोनी स्थित पप्पू भटनागर के घर पर पहुंची थी.

सूत्रों कि माने तो टीम यहां हथियारों की रिकवरी के लिए गई थी. हालांकि चौंकाने वाली बात यह रही कि पप्पू भटनागर की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में CID को उनके भांजे से पूछताछ कर लौटना पड़ा, लेकिन कोई ठोस बरामदगी नहीं हो सकी. सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के बाद आत्माराम केस से जुड़े रामवीर सिंह पर ट्रायल शुरू हो गई है. आज रिमांड का अंतिम दिन है, लेकिन अब तक आरोपी को न तो उसके घर ले जाया गया और न ही फार्म हाउस पर... 

इस मामले में सीआईडी पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि सीआईडी अब तक क्या कार्रवाई की? क्योंकि ना तो अब तक आत्माराम का शव बरामद नहीं किया जा सका. आत्माराम का शव कहां है यह भी सीआईडी मालूम नहीं कर सकी?
बर्खास्त सब इंस्पेक्टर रामवीर के दो लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस कलेक्टर ने निरस्त कर दिए थे. वो भी हथियार CID बरामद नहीं कर पाई.

सीआईडी ने विनीत भारद्वाज और राजेश गुप्ता को नोटिस जारी किए थे, लेकिन आगे की क्या कार्रवाई हुई सीआईडी ने अभी तक उजागर नहीं की. इस मामले में बर्खास्त सब इंस्पेक्टर का सबसे खास रघु रोकड़ा उर्फ़ रघुराज प्रताप सिंह भी फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी भी अब तक नहीं हो सकी.

बता दें कि 9 जून 2025 को आत्माराम पारदी को गोली मारी गई थी, जिसमें सब इंस्पेक्टर रामवीर कुशवाह समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था. जिसमें एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया. वहीं मुख्य आरोपी सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कुशवाहा के घर पर रेड की कार्रवाई की गई, जिसमें वाहन जब्त किया गया था. साथ ही रामवीर सिंह कुशवाहा को बर्खास्त किया गया था.

ये भी पढ़ें: Holi 2026: क्यों मनाई जाती है होली? कैसे हुई इसकी शुरुआत, यहां जानिए इसके पीछे की अनोखी कहानी

ये भी पढ़ें: Holi 2026 Wishes: 'रंगों की फुहार हो, अपनों का खूब सारा प्यार हो...' होली पर प्रियजनों को भेजें खास शुभकामनाएं संदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com