Seoni में बना करोड़ों का एस्ट्रो टर्फ, फिर भी घास और कीचड़ में खेलने को मजबूर हॉकी खिलाड़ी

मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा एस्ट्रो टर्फ बिछाया गया है. लेकिन, यहां के खिलाड़ी आज भी धूल और कीचड़ से भरे मैदान में खेलने के लिए मजबूर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 7 mins
वर्तमान में सिवनी के खिलाड़ी पुलिस ग्राउंड में प्रैक्टिस करते हैं.

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी (Seoni) से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी (Hockey Players from Seoni) निकल चुके हैं, इस कारण सिवनी को हॉकी की नर्सरी (Hockey Nursery Seoni) भी कहा जाता है. जहां एक ओर इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है, वहीं दूसरी ओर आज के युवा खिलाड़ियों को मिलने वाली जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं.

सिवनी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद (Major Dhyanchand Hockey Stadium) के नाम पर हॉकी स्टेडियम है. सिवनी में मध्य प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा ब्लू हॉकी एस्ट्रो टर्फ भी बिछाया गया है. जिसे लगभग दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन यहां के खिलाड़ियों को अभी तक टर्फ में खेलने की अनुमति नहीं दी जा रही है.

Advertisement

प्रशासनिक तौर पर फंसा मामला

दरअसल, यह मामला प्रशासनिक तौर पर फंसा हुआ है. सिवनी जिला खेल अधिकारी मनु धुर्वे का कहना है कि जब तक हमें भोपाल से एनओसी नहीं मिल जाती, तब तक हम खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं दे सकते. खेल अधिकारी के अनुसार, ठेकेदार ने गुणवत्ताहीन कार्य किया गया है. इसी के चलते भोपाल से इस एस्ट्रो टर्फ में खेलने की अनुमति नहीं मिल पा रही है. वही ऐसा माना जा रहा है कि प्रशासन नई सरकार बनने की रास्ता देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें - किक्रेट से ब्रेक लेकर अनुष्का और वामिका के साथ छुट्टियां मनाने लंदन पहुंचे विराट कोहली

धूल और कीचड़ में खेलने को मजबूर खिलाड़ी

वहीं खिलाड़ियों का कहना है कि ठंड के समय में हॉकी का सीजन होता है, लेकिन एस्ट्रो टर्फ नहीं खोले जाने के कारण हमें सिवनी के स्थानीय पुलिस मैदान में प्रैक्टिस करना पड़ रहा है. जहां पर धूल के गुबार उठते हैं और पानी आ जाने पर मैदान में कीचड़ हो जाता है. वहीं जगह-जगह घास उगी हुई है, गोल पोस्ट टूटे पड़े हैं. सिवनी से कई नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर देश-प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसलिए खिलाड़ियों की मांग है कि इस एस्ट्रो टर्फ को जल्द से जल्द खोला जाए, जिससे उन खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके और अपना भविष्य सुधार सकें.

ये भी पढ़ें - युगांडा ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई, देखिए टीम का डांस...


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.