विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2024

एमपी में यहां खोलने पड़ गए बांध के इतने गेट, कई गांवों में अलर्ट जारी

Ashoknagar News: अशोकनगर में बांध का पानी बढ़ता ही जा रहा है. भोपाल, बीना, विदिशा से तेज पानी की आवक से मुश्किलों को देखते हुए बड़ा कदम उठाया गया. राजघाट के इस बांध से बारिश में पहली बार आठ गेटों से इतने क्यूसिक पानी छोड़ा गया.

एमपी में यहां खोलने पड़ गए बांध के इतने गेट, कई गांवों में अलर्ट जारी
एमपी में यहां खोलने पड़ गए बांध के इतने गेट, कई गांवों में अलर्ट जारी.

MP News In Hindi: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में तेज बारिश की वजह से जिले में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई. इस बीच राजघाट स्थित महारानी लक्ष्मीबाई बांध लबालब हो चुका है. बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आठ गेट खोले गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार भोपाल, बासौदा, रायसेन, बीना और विदिशा में हो रही लगातार बारिश से केन बेतवा नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. बांध से प्रति सेकंड 84 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है.

प्रति सेकंड इतने क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा 

पानी से लबालब हुआ डैम.

पानी से लबालब हुआ डैम.

इसी वजह से केन बेतवा नदी पर बने इस बांध में पानी की तीव्र आवक से जल स्तर तेजी बढ़ रहा है. प्रति सेकंड दो लाख क्यूसिक पानी बढ़ रहा है. बांध के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए बांध प्रबंधक ने रविवार को बांध के आठ गेट खोल दिए. 84 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है.  

इन गांवों के लिए अलर्ट जारी

लक्ष्मीबाई बांध के गेट खुलने के बाद निचले इलाकों में अलर्ट किया गया है. इन क्षेत्रों में स्थित गांव बामौर, हुर्रा, गोरा, खेरा, चुरारी, हंसारी, सिरसौर, टांडा, तोडा, कनावटा सहित अन्य ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- दमोह में प्रसूताओं की मौत के मामले में नया मोड़, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, 5 में से 4 महिलाओं की हो चुकी है मौत

दिखा खूबसूरत नजारा

जैसे ही बांध के एक साथ आठ गेट खोले गए तो बहुत ही खूबसूरत नजारा देखने को मिला. आस-पास के लोग इस दृश्य को देखने पहुंच गए. कुछ ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल फोन पर भी कैद किया है.

ये भी पढ़ें- यहां सावन के चार दिनों में हुई 100 MM बारिश, ऐसे में धान की फसल का रकबा घटाना सही या गलत?

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com