विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2024

MP : घर से गायब हुई छात्रा मिली इस हालत में, देखते ही चाचा रह गए सन्न 

MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में कुएं में एक छात्रा की लाश मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

MP : घर से गायब हुई छात्रा मिली इस हालत में, देखते ही चाचा रह गए सन्न 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में लापता हुई छात्रा की लाश कुएं में मिली है. ये देखते ही सनसनी फ़ैल गई. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मार्ग कायम किया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. 

स्कूल से घर ही नहीं लौटी

जिले के कदवाया कस्बे  की रहने वाली निकिता हर दिन की तरह कोचिंग और स्कूल गई हुई थी. शनिवार को घर के सभी लोग अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे जब शाम के समय वापस घर पहुंचे तो निकिता घर पर नहीं थी. जिसके बाद आसपास तलाश की गई. लेकिन उसका पता कहीं नहीं चला. जिसके बाद परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. 

ये भी पढ़ें MP में 26 IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, 8 जिले को मिले नए कलेक्टर, देखें लिस्ट

चाचा ने देखा शव 

सुबह जब मृतिका का चाचा गांव से 2 किलोमीटर दूर अपने खेतों की ओर गए तो उन्हीं के कुएं में लड़की का शव दिखाई दिया. जिस कुआं में शव मिला है वह पानी से ऊपर तक भरा हुआ था.

मृतिका की चप्पलें और दुपट्टा कुआं के पास ही रखा हुआ था. ये देखते ही उसके चाचा के होश उड़ गए.

छात्रा के चाचा ने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाल कर बरामद कर दिया. पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इसके बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा ने सुसाइड किया है या उसकी हत्या कर लाश कुएं में फेंकी गई है. 

ये भी पढ़ें MP पुलिस विभाग में भी बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के SP सहित 21 अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com