Ashoknagar Crime News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बड़ा हादसा हो गया. डैम में नहाने के दौरान तीन दोस्तों की डूबने से मौत हो गई. बताया गया कि 6 लड़के डैम में नहाने के लिए गए थे, इस दौरान तीन दोस्त नहाते समय गहरे पानी में चले गए, फिर वापस नहीं लौट सके. एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया.
जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा अशोकनगर जिले के अजलेश्वर गांव में हुआ. गांव के 6 बच्चे एक साथ डैम में नहाने के लिए गए थे. इस दौरान डूबने से तीन की मौत हो गई. मृतकों में मयंक (16) पुत्र अवधेश रघुवंशी, देव (16) पुत्र राकेश रघुवंशी और ओम (15) पुत्र सतीश रघुवंशी शामिल हैं. सभी बच्चे अजलेश्वर गांव के ही रहने वाले थे. ग्रामीणों का कहना है कि नहाते समय तीनों लड़के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे और फिर कुछ ही देर में पानी में समा गए.
एक साथ तीन मौतों से गांव में छाया मातम
हादसे की सूचना मिलते ही नईसराय थाने और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे. कई घंटों की मशक्कत के बाद तीनों लड़कों के शव पानी से बाहर निकाले गए. घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.
UP के प्रेमी से झगड़े के बाद विदिशा की युवती ने उठाया खौफनाक कदम, 5 मई को होनी थी शादी